फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Posing as a relative, he pretended that his mother was ill and cheated him of three lakh rupees.

Kurukshetra News: रिश्तेदार बनकर मां की तबीयत खराब होने का किया बहाना और ठग लिए तीन लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Posing as a relative, he pretended that his mother was ill and cheated him of three lakh rupees.
कुरुक्षेत्र। साइबर ठग ने रिश्तेदार बनकर मां की तबीयत खराब होने का बहाना कर एक उपभोक्ता के साथ तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। थाना साइबर में दर्ज शिकायत में शहरवासी युवक ने बताया कि उसका आइलेट्स कोचिंग सेंटर है। 25 जनवरी को उसके पिता के व्हाट्सएप पर आई कॉल में एक व्यक्ति ने बताया कि वह अमेरिका से उनका रिश्तेदार रसीना गांव से बोल रहा है। उसे इमरजेंसी अमेरिका से घर आना है। एजेंट ने उसकी टिकट कराई हुई है, जिसके कारण उसका एजेंट अब उससे पैसे मांग रहा है। उसकी माता की तबीयत खराब है वह उसे अपना खाता नंबर भेज दे और वह उसमें आठ लाख रुपये की राशि डलवा रहा है। उसके पिता ने अपना खाता नंबर भेज दिया। सामने वाले ने उसके पिता के खाते में वाट्सएप नंबर से आठ लाख रुपये जमा होने का मैसेज भेज दिया और कहा कि 24 घंटे के अंदर यह राशि उसके खाते में आ जाएगी। वह तीन लाख रुपये एजेंट के खाते में भेज दे। उसेक पिता ने उसे बताया कि रसीना वाले संजू का उसके पास फोन आया है और उसे तीन लाख रुपये की जरूरत है वह उसे अभी फोन पर बात करेगा। उसके पश्चात कुछ देर बाद उसके पास दोबारा कॉल आई, जिस पर उसने कहे अनुसार तीन लाख रुपये जमा करवा दिए। बाद में उन्हें मालमू हुआ कि अज्ञात व्यक्ति ने उनका रिश्तेदार बन कर उनसे तीन लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed