{"_id":"6660fb0b2510796090003d14","slug":"polices-strictness-153-accused-arrested-with-drugs-in-five-months-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-119116-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पुलिस की सख्ती-पांच माह में मादक पदार्थों के साथ 153 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पुलिस की सख्ती-पांच माह में मादक पदार्थों के साथ 153 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गत पांच माह में पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत 89 मुकदमे दर्ज किए। इसमें पुलिस ने 153 आरोपियों को गिरफ्तार किया। साथ ही उनके कब्जे से लाखों रुपये के मादक पदार्थ बरामद हुए। इसके अलावा पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने वाले 154 लोगों पर भी शिकंजा कसा।
पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि जिला पुलिस ने पांच माह के दौरान मादक पदार्थ अधिनियम के तहत 89 मुकदमे दर्ज किए। इनमें पुलिस ने 153 आरोपियों को मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार किया, साथ ही इन आरोपियों के कब्जे से 17 किलो 865 ग्राम अफीम, 30 किलो 800 ग्राम गांजा, दो क्विंटल 39 किलो 888 ग्राम चूरापोस्त, एक किलो 290 ग्राम चरस, 257 ग्राम 65 मिलीग्राम स्मैक, 253 ग्राम 20 मिलीग्राम हेरोइन तथा 130 नशे की गोलियां, 1200 कैप्सूल व 28 शीशी सिरप बरामद की थी।
बताया कि इसी अवधि के दौरान पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत 157 मुकदमे दर्ज किए, जिसमें 154 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से 2810 बोतल ठेका देसी शराब, 9911 बोतल अंग्रेजी शराब, 38 बोतल अवैध शराब, 390 बोतल बीयर व 380 लीटर लाहन तथा एक चलती भट्ठी बरामद हुई। पुलिस की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। नशीले पदार्थों का धंधा करने वालों की धरपकड़ के लिए पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से सहयोग का आग्रह किया। पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई करने के साथ लोगों को नशा से बचाव के प्रति भी जागरूक करने का काम कर रही है।