फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Police team made women aware

Kurukshetra News: पुलिस टीम ने किया महिलाओं को जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Police team made women aware
कुरुक्षेत्र ऑटो में सवार महिलाओं को जानकारी देती पुलिसकर्मी। संवाद
कुरुक्षेत्र। पुलिस की सेफ सिटी टीम की ओर से शहर के विभिन्न स्थानों पर महिला सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। सोमवार को सेफ सिटी की टीम ने बस अड्डा सहित अलग-अलग जगहों पर महिलाओं को उनके विरुद्ध होने वाले अपराध के बारे में जानकारी दी। पुलिस की टीम ने पिपली चौक पर महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस हमेशा आप के साथ है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग की ओर से दुर्गा-शक्ति एप लॉन्च किया गया है।
विज्ञापन

दुर्गा शक्ति एप का लाल बटन दबाने से आपको पुलिस मदद मिलेगी इसलिए महिलाएं खुद को दुर्गा शक्ति एप पर रजिस्टर कर लें। महिला विरुद्ध होने वाले अपराध की सूचना किसी भी थाना के महिला हेल्प डेस्क, महिला थाना, महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 या डायल 112 पर दी जा सकती है। सूचना पर पुलिस तुंरत कार्रवाई करेगी। पुलिस टीम ने महिला विरुद्ध होने वाले अपराध के बारे में विस्तार से जानकारी दी ताकि महिला विरुद्ध अपराध पर रोक लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed