{"_id":"5e80cfdc8ebc3e774051ee13","slug":"police-send-back-helpers-coming-from-punjab-kurukshetra-news-knl26557113","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब से आ रहे श्रमिकों पर पुलिस का सख्त पहरा, पंजाब से आए श्रमिकों को पुलिस ने भेजा वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब से आ रहे श्रमिकों पर पुलिस का सख्त पहरा, पंजाब से आए श्रमिकों को पुलिस ने भेजा वापस
विज्ञापन
शाहाबाद। एडीजीपी अलोक राय व एसपी आस्था मोदी ने शाहाबाद बराड़ा चौक, लाडवा चौक व सब्जी मंडी का दौरा किया और पुलिस अधिकारियों को विशेष दिशा निर्देश दिए। इस दौरान डीएसपी सुरेंद्र मांजू ने कहा कि पुलिस लगातार शहर पर नजर रखे है और लोगों को समझाया जा रहा है बेफिजूल बाहर न निकलें।
रविवार को शाहाबाद की सड़कों पर पंजाब की ओर से आने वाले श्रमिकों पर पुलिस का पहरा रहा। पुलिस पंजाब से आने वाने वाले श्रमिकों पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है। इसी के चलते शाहाबाद जीटी रोड पर बराड़ा चौक, लाडवा चौक सहित कईं स्थानों पर नाके लगाए गए। जो श्रमिकों ट्रकों पर सवार होकर आए थे उन्हें बसों से वापिस उनके कार्यस्थल पर भेजा जा रहा है। बराड़ा चौक पर नाके के दौरान चौकी प्रभारी सुनील वत्स ने बताया कि रविवार को लोगों की आवाजाही न के बराबर रही और पुलिस ने भी चालान काटने की बजाए लोगों को घर न निकलने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि जीटी रोड पर पंजाब के श्रमिक ही नजर आ रहे हैं, लेकिन उन्हें वापिस भेजा जा रहा है।
विदेश से आए लोगों व परिवारों पर स्वास्थ्य विभाग सख्त
वहीं विदेश से आए लोगों व उनके परिवारों पर स्वास्थ्य विभाग सख्त है। विभाग की ओर से ऐसे परिवारों व लोगों को हिदायत दी गई है कि घरों से बाहर न निकलें। एसएमओ डा. रूपिन्द्र सैनी ने कहा कि ऐसे परिवारों के घर के बाहर पोस्टर लगाए गए हैं और आस-पास के लोगों को भी ऐसे घरों में जाने से मना किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे घर 14 दिन या इससे ज्यादा स्वास्थ्य विभाग की नजर में रहेंगे। उन्होंने कहा कि शाहाबाद में स्थिति बिल्कुल सामान्य है।