{"_id":"5793c6df4f1c1b4032c4ba6c","slug":"police-recruitment-sacking-806-cisf-personnel-got-the-chance-to-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":" बर्खास्त औद्योगिक सुरक्षा बल के 806 जवानों को मिला मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्खास्त औद्योगिक सुरक्षा बल के 806 जवानों को मिला मौका
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
Updated Sun, 24 Jul 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
पुलिस भर्ती में दौड़ लगाते कर्मचारी।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचएसएससी की ओर से आयोजित हरियाणा पुलिस की कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया शनिवार को पूरी हो गई। आखिरी दिन आयोग ने ऐसे अभ्यर्थियों के लिए रिजर्व रखा था जो पहले हरियाणा औद्योगिक सुरक्षा बल में भर्ती हुए थे, लेकिन पिछली सरकार के वक्त उन्हें बर्खास्त कर दिया गया था। आयोग ने ऐसे 806 पूर्व जवानों को मौका दिया।
इन पूर्व जवानों को दौड़ में भी रियायत दी गई और पांच किलोमीटर की दौड़ ढाई किलोमीटर की कराई गई। इनके अलावा 104 ऐसे अभ्यर्थियों को भी दौड़ने का विशेष मौका दिया गया जो शुक्रवार को दौड़ने आए थे, लेकिन प्रक्रिया नहीं होने से नाराजगी जताई थी। कांस्टेबल की भर्ती के लिए शनिवार को आखिरी मौका था। आखिरी दिन भी एक ऐसे अभ्यर्थी पकड़ा जो दूसरे की चिप लगाकर दौड़ रहा था। हालांकि पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया।
शनिवार को पुलिस भर्ती प्रक्रिया खत्म हो गई है। सुबह सात बजे पूर्व जवानों की भर्ती कराई गई। एचएसएससी के अधिकारी के मुताबिक यह वह अभ्यर्थी थे। जो चौटाला सरकार के वक्त हरियाणा औद्योगिक सुरक्षा बल में भर्ती किए गए थे, लेकिन हुड्डा सरकार के वक्त इनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई थी। इन 806 अभ्यर्थियों के साथ 104 नए अभ्यर्थियों को विशेष तौर पर मौका दिया गया।
विज्ञापन
दो चिप लेकर भाग रहा था अभ्यर्थी
शनिवार को विशेष मौका पाए 104 अभ्यर्थियों में एक अभ्यर्थियों को दो चिप लगाकर दौड़ते हुए पकड़ा गया। जानकारी के अनुसार युवक अपनी चिप के साथ ही दूसरे अभ्यर्थी की चिप भी लगाकर दौड़ रहा था। शक होने पर जब उसे पकड़ा गया तो उसके पास से दो चिप मिली। पूछताछ में उसने बताया कि एक चिप उसे पिहोवा निवासी किसी दोस्त के पास से मिली थी।
जो पिछले दस दिनों से उसके पास ही है। युवक ने बताया कि यह चिप किसी और अभ्यर्थी को देकर अपनी चिप लगाकर ही दौड़ने वाला था, लेकिन कोई नहीं मिला तो खुद ही लगा ली। युवक को पुलिस भर्ती प्रक्रिया से निकाल दिया गया। बाद में उसे छोड़ दिया गया।