फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Police recruitment, are now in police hiring private security, Kurukshetra

अब प्राइवेट सुरक्षा में होगी पुलिस भर्ती

Sun, 03 Jul 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र Updated Sun, 03 Jul 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
Police recruitment, are now in police hiring private security, Kurukshetra
पुलिस भर्ती के दौरान चंढ़ीगण से आए ब्लैक बाउंसर - फोटो : Amar Ujala
पुलिसभर्ती में शामिल कई अभ्यर्थियों के नशे का उपयोग करने की बात साबित होने के बाद अब इस पर लगाम लगाने के लिए सख्ती बढ़ा दी गई है। तीन अभ्यर्थियों की मौत के बाद इस सख्ती के तहत पहले खुफिया तंत्र को सादी वर्दी में मैदान में उतारा गया। अब चंडीगढ़ से ब्लैक बाउंसर बुलाए गए हैं। यह बाउंसर प्राइवेट सुरक्षा एजेंसी के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


हरियाणा पुलिस भर्ती प्रक्रिया अब प्राइवेट सुरक्षा के साये में चलेगी। भर्ती स्थल और अभ्यर्थियों पर पैनी नजर रखने के लिए चंडीगढ़ से ब्लैक बाउंसर बुलाए गए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक करी 70 ब्लैक बाउंसर कुरुक्षेत्र पहुंच गए हैं और भर्ती स्थल पर उन्होंने अपना काम भी संभाल लिया है। इन बाउंसर का काम अभ्यर्थियों पर पैनी नजर रखने का है। साथ ही उत्पात करने वाले अभ्यर्थियों को काबू करने का काम भी यह अभ्यर्थी करेंगे।
विज्ञापन


सादी वर्दी में अभ्यर्थियों पर नजर
इधर दो दिन पहले ही पुलिस ने खुफिया तंत्र को भी सादी वर्दी में मैदान में उतारा था। इनमें खुफिया विभाग के अलावा कुछ ऐसे मुखबिर भी शामिल हैं, जो अभ्यर्थियों की तरह नजर आते हैं। इन लोगों को भर्ती स्थल पर अभ्यर्थियों के बीच रहने और नशा करने वाले युवकों को पकड़े की जिम्मेदारी दी गई है। सूत्रों की माने तो अब ऐसे सादी वर्दी वाले जवानों और मुखबिरों को शहर के ऐसे स्थानों पर भी भेजा गया हैं जहां अभ्यर्थी ठहर रहे हैं। इनमें ब्रह्मसरोवर के अलावा धर्मशालाओं, और भर्ती स्थल के आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर 12 बजे तक चली भर्ती प्रक्रिया
मौसम सुहावना होने का फायदा भर्ती में भी देखने को मिला। एचएसएससी ने भी बारिश का पूरा फायदा उठाया। सुबह होते होते तेज बारिश रिमझिम में बदल गई थी। ऐसे में अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया सुचारू रूप से शुरू हो गई। जहां हर दिन सुबह नौ बजे तक और शाम को सात बजे तक प्रक्रिया की जाती थी। वहीं शनिवार को दोपहर 12 बजे तक भर्ती प्रक्रिया चलती रही। शाम की शिफ्ट में भी प्रक्रिया जल्दी शुरू कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed