फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Police post closed in bus stand premises since one year, crime rate increasing

Kurukshetra News: बस स्टैंड परिसर में एक साल से बंद पुलिस चौकी, बढ़ रही वारदातें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Police post closed in bus stand premises since one year, crime rate increasing
कुरुक्षेत्र। रोडवेज परिसर में मनचलों पर नकेल कसने व चोरी सहित अन्य वारदातों पर लगाम लगाने के लिए खोली गई पुलिस चौकी करीब एक साल से बंद है, जिसके चलते ऐसी वारदातें फिर से बढ़ने लगी है। परिसर में मनचले युवक हुडदंगबाजी करने लगे हैं। वहीं चोर भी यात्रियों को निशाना बनाने लगे हैं। बस स्टैंड परिसर पर रोजाना एक से दो चोरी की घटनाएं हो रही है। कुछ समय पहले चोर महिला यात्री के पर्स से सोने की चेन चोरी कर ले गए थे। वहीं एक महिला के पर्स से दस हजार रुपये पर भी हाथ साफ कर गए थे। वहीं पुलिस की मौजूदगी ना होने के कारण बस स्टैंट परिसर में लड़के बाइक व गाड़ियों के हैवी हॉर्न बजा रहे हैं। महाप्रबंधक ने चौकी खोले जाने को लेकर खुद पुलिस अधीक्षक ने लिखकर दिया था। जिसके बाद पुलिस चौकी खोली गई थी।
विज्ञापन

बॉक्स

स्थाई बनाई जाए चौकी : नरेंद्र पांचाल
ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन प्रधान नरेंद्र पांचाल ने कहा कि रोडवेज परिसर में स्थाई चौकी होनी चाहिए। बस स्टैंड परिसर में मनचले युवक मनमानी करते हैं। पुलिस की मौजूदगी में स्थिति ठीक रहती है। पांचाल ने कहा की चौकी के लिए यूनियन ने महाप्रबंधक व पुलिस अधीक्षक को लिखित में पत्र दिया है।
विज्ञापन

बॉक्स
पुलिस अधीक्षक से करेंगे चर्चा : शेर सिंह
रोडवेज महाप्रबंधक शेर सिंह का कहना है कि परिसर में कुछ समय पहले चौकी खुली थी। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक से बातचीत की जाएगी। रोडवेज परिसर में स्थाई पुलिस चौकी होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed