फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Police personnel took out tricolor yatra, Kurukshetra

पुलिस कर्मियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Police personnel took out tricolor yatra, Kurukshetra
तिरंगा यात्रा निकालते पुलिस मुलाजिम और विद्यार्थी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस की ओर से शुक्रवार को हर घर तिरंगा अभियान को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर धर्मनगरी को तिरंगामय बना दिया।
पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय सुभाष चंद्र ने तिरंगा यात्रा की अगुवाई की। थाना सदर थानेसर प्रभारी सतपाल, थाना कृष्णा गेट प्रभारी दिनेश चौहान, थाना केयूके प्रभारी राजपाल और थाना यातायात प्रभारी रामकरण की देखरेख में पुलिस के जवानों के साथ स्कूली बच्चों ने तिरंगा यात्रा हिस्सा लिया। देशभक्ति गीतों की धुनों के साथ तिरंगा यात्रा गीता द्वार पिपली से शुरू हुई।
विज्ञापन

यात्रा शहर के विभिन्न चौकों से होती हुई पुराना बस अड्डा पहुंची। यहां से तिरंगा यात्रा देशभक्ति के गीतों के साथ थानेसर के छोटे व नए बाजार से होते हुए निकली। यहां पर दुकानदारों व समाजसेवियों ने पुलिस जवानों व स्कूली बच्चों पर पुष्प वर्षा करके तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। यात्रा का समापन सूर्य द्वार सन्निहित सरोवर थानेसर पर हुआ। इस मौके पर उप निरीक्षक कुलदीप सिंह, उप निरीक्षक मलकीत सिंह, उपनिरीक्षक रोशन लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed