{"_id":"62d5c16927d4e542835e454b","slug":"police-launched-operation-assault-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1150794153","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने चलाया ऑपरेशन आक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने चलाया ऑपरेशन आक्रमण
विज्ञापन
डॉ. अंशु सिंगला।
- फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। पुलिस की 10 अलग-अलग टीमों ने ऑपरेशन आक्रमण के तहत सोमवार की सुबह अपने-अपने क्षेत्र में अपराधियों की तलाश की। इस अभियान के दौरान पुलिस ने 22 मामले दर्ज किए। साथ ही नागरिकों को अपराधों के खिलाफ जागरूक किया गया।
अभियान में अलग-अलग थाने में आबकारी अधिनियम के तहत 14 मामले दर्ज कर 14 आरोपियों को गिरफ्तार करके कब्जे से 101 बोतल शराब देसी, चार बोतल अंग्रेजी, पांच बोतल अवैध शराब व 150 लीटर लाहन बरामद किया गया। वहीं जुआ अधिनियम के तहत तीन मामले दर्ज करके तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके कब्जे से 6460 रुपये बरामद किए गए।
नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत तीन मामलों में तीन आरोपियों को काबू किया गया। इसमें एंटी नारकोटिक्स सेल ने लाडवा से अमित उर्फ काला के कब्जे से छह ग्राम 25 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की। कृष्णा गेट के एरिया से इंद्रा कालोनी निवासी रोशनी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से डेढ़ किलो गांजा पत्ती और किरमिच रोड जोगिंद्र उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तीन ग्राम 87 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की।
विज्ञापन
उधर, सीआईए-दो की टीम ने असला अधिनियम के तहत विनोद कुमार वासी मुगल माजरा जिला सहारनपुर (यूपी) को देसी कट्टा सहित दबोचा। सीआईए एक ने भगोड़े अपराधी रोशन लाल वासी शिवालिक कॉलोनी अंबाला को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे कारागार भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु सिंगला ने कहा कि धर्मनगरी को अपराध मुक्त बनाना उनकी प्राथमिकता है। अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए नागरिकों का सहयोग बेहद जरुरी है। इसके लिए नागरिक पुलिस को सूचित करें, उसके लिए अभियान के तहत नागरिकों को प्रेरित भी किया गया।