फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Police keeping an eye on mischievous elements during Geeta Jayanti festival

Kurukshetra News: गीता जयंती महोत्सव में शरारती तत्वों पर पुलिस की नजर

Tue, 18 Nov 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 18 Nov 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Police keeping an eye on mischievous elements during Geeta Jayanti festival
कुरुक्षेत्र। महोत्सव में प्रवेश से पहले की जा रही पर्यटकों की जांच। संवाद - फोटो : घटयात्रा में ​ शामिल जैन समाज की महिलाएं। संवाद
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में ब्रह्मसरोवर परिसर व आसपास के क्षेत्र में निगरानी के लिए चप्पे चप्पे पर पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया गया है। मनचलों पर नकेल कसने के लिए पुलिस जवानों, महिला पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में नागरिकों के बीच भ्रमण कर रहे हैं। ब्रह्मसरोवर परिसर में सभी प्रवेश द्वारों पर मेटेल डिटेक्टर व पुलिस की टीमें नियुक्त हैं, जो चेकिंग के बाद ही नागरिकों को प्रवेश दे रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था में 1200 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने कहा कि गीता जयंती महोत्सव पर देश के अलग-अलग कोनों से श्रद्धालु इस महोत्सव को देखने के लिए पहुंच रहे हैं। इतना ही नहीं कई देशों से विदेशी नागरिकों के आने की भी संभावना है। ऐसे में पुलिस की जिम्मेदारी और ज्यादा बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने नागरिकों को व्यवस्था मुहैया करवाने के लिए पूरी योजना बनाई हुई है। पुलिस की टीमें वाहनों को पार्क करने के लिए तय किए गए स्थानों पर भेज रही हैं। नागरिकों को ब्रह्मसरोवर पर लेकर आने वाले वाहनों के ठहरने के लिए अलग-अलग स्थानों को निर्धारित किया हुआ है। जिला प्रशासन की ओर से पहले ही दुकानों व वेंडरों को अलग से चिन्हित जगह पर स्टॉल लगाने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। महोत्सव में प्रवेश से पहले की जा रही पर्यटकों की जांच। संवाद

कुरुक्षेत्र। महोत्सव में प्रवेश से पहले की जा रही पर्यटकों की जांच। संवाद- फोटो : घटयात्रा में शामिल जैन समाज की महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed