फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Police checked vehicles by putting 33 blocks, Kurukshetra

पुलिस ने 33 नाके लगाकर जांचे वाहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Police checked vehicles by putting 33 blocks, Kurukshetra
नाइट डोमिनेशन के दौरान वाहन की चेकिंग करते पुलिस मुलाजिम। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस ने नाइट डोमिनेशन के तहत 33 स्थानों पर नाके लगाए। इस दौरान 2002 वाहनों की जांच करके 39 वाहनों के चालान किए। इसके साथ एक वाहन को इंपाउंड भी किया गया। पुलिस ने बगैर लाइसेंस व परमिट के 88 बोतल देसी व अंग्रेजी शराब और जुआ अधिनियम के तहत 3390 रुपये बरामद किए।
एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया पुलिस महानिदेशक हरियाणा ने प्रत्येक माह में एक बार नाइट डोमिनेशन के तहत नाकाबंदी के आदेश दिए है। हैं। इसके तहत जिले में गीता द्वार पिपली से लेकर थर्ड गेट, मोहन नगर चौक, नया बस अड्डा, आंबेडकर चौक, मीरी-पीरी चौक, उमरी चौक, देवीलाल चौक, पिहोवा चौक, झांसा, बाबैन, लाडवा, शाहाबाद सहित कुल 33 स्थानों पर नाके लगाए गए। इसमें 491 पुलिस कर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया। वहीं 144 अधिकारियों की जांच में ड्यूटी लगाई गई।
विज्ञापन

इस दौरान कुल 2002 वाहनों जांच करने बाद 39 का चालान किया गया और एक वाहन को इंपाउंड किया गया। वहीं गुप्त सूचना के आधार पर जगह-जगह छापामारी कर अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में 11 मामले दर्ज करके 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इन आरोपियों के कब्जे से बगैर लाइसेंस व बिना परमिट के 88 बोतल देसी व अंग्रेजी शराब बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह सट्टा खाईबाड़ी करने के आरोप में चार मामले दर्ज करके चार आरोपियों को गिरफ्तार करके 3390 रुपये बरामद किए। इसके अतिरिक्त 203 सार्वजनिक स्थानों की जांच की गई। इन स्थानों पर 147 ऐसे व्यक्तियों की जांच की गई, जो अन्य राज्यों से आए थे। उनके निवास स्थानों की तस्दीक करने के लिए संबंधित थानों में पत्राचार के लिए उनके पर्चे अजनबी काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed