फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Police action plan ready against drug addiction, kurukshetra

नशे के खिलाफ पुलिस का एक्शन प्लान तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Police action plan ready against drug addiction, kurukshetra
सुरेंद्र सिंह भौरिया। - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने सोमवार को कहा कि धर्मनगरी के लोगों को सुरक्षित, भयमुक्त, अच्छा और शांतिपूर्ण माहौल देने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी ईमानदारी के साथ काम करेगा। कुरुक्षेत्र को नशामुक्त जिला बनाने के लिए पुलिस ने डिटेल एक्शन प्लान तैयार किया है। इस प्लान को अमलीजामा पहनाने के लिए 18 महकमों का सहयोग लिया जाएगा।
अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पुलिस जिले से क्राइम और नशे को पूरी तरह खत्म करने के लिए पूरी ईमानदारी के साथ काम करेगी। प प्लान के तहत शेड्यूल भी तैयार किया गया है। इस कार्य को अमलीजामा पहनाने के लिए लोगों का सहयोग भी बहुत जरूरी है। जिले में नशे के खात्मे को लेकर हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की ओर से बड़ा अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके लिए 18 विभागों की एक संयुक्त कमेटी का भी गठन किया गया है, जिसमें गांव से लेकर हर स्कूल, हर कॉलेज और वार्ड, सब डिवीजन, जिला और राज्य स्तर पर डिटेल में स्टडी का करके एक्शन प्लान बनाया गया है। उन्होंने कहा कि सभी मिलकर इसमें अपना पूर्ण सहयोग करेंगे तो निकट भविष्य में इसके काफी अच्छे परिणाम नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधी अपराध करने के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। जागरूकता से ही साइबर अपराधियों के चंगुल में आने से बच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर आपके साथ किसी भी प्रकार का साइबर अपराध हो जाता है या आप किसी ऑनलाईन ठगी का शिकार हो जाते हैं तो इसकी शिकायत नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज कराएं या नजदीक पुलिस चौकी या पुलिस स्टेशन पर अपनी शिकायत दर्ज करवायें। जिला में साइबर सेल और साईबर हेल्प डेस्क गठित है, जो काम रही है। साइबर ठगी होने पर तुरंत टोल-फ्री नम्बर 1930 पर कॉल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed