{"_id":"7900ae04ccebfd68c66812664f9f9e48","slug":"pnb-missing-a-million-of-the-cache","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएनबी में कैश से एक लाख गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएनबी में कैश से एक लाख गायब
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
Updated Fri, 25 Jul 2014 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाडवा के पंजाब नेशनल बैंक में टोटल कैश में से एक लाख रुपये कम पाए गए हैं। इस संबंध में जब बैंक के प्रबंधक एसके अग्रवाल से बातचीत की गई तो उन्होंने माना कि एक लाख रुपये कम हैं लेकिन आशंका है कि कहीं कैश गिनने में कैशियर ने गलतफहमी न की हो।
जब उनसे पूछा गया कि क्या इस बारे में पुलिस को सूचना दी है तो उन्होंने इंकार करते हुए कहा कि अभी वे जांच कर रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज की भी जांच जारी है।
वहीं जब कैश काउंटर की महिला कैशियर तसलीम से बातचीत की तो उन्होंने माना कि एक लाख रुपये कैश में से कम हैं। उन्होंने बताया कि कैश काउंटर के दरवाजे की अंदर की कुंडी खराब है और दोपहर लगभग एक बजे जब वह किसी काम से कैश काउंटर के दरवाजे की बाहर से कुंडी लगाकर दूसरे काउंटर पर गई और वापस आने पर पाया कि कैश काउंटर के दरवाजे की कुंडी खुली थी।
विज्ञापन
जिस पर उन्हें शक हुआ और उन्होंने जब कैश गिना तो उसमें से एक हजार रुपये के नोटों की एक गड्डी कम मिली, जो कुल मिलाकर एक लाख रुपये थे। इसकी सूचना उन्होंने तुरंत बैंक प्रबंधक एसके अग्रवाल को दी। समाचार लिखे जाने तक बैंक प्रबंधक सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटे थे।