फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   PM increased India's credibility in the world: Sandeep

पीएम ने विश्व में बढ़ाई भारत की साख : संदीप

Sat, 02 Mar 2024 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 02 Mar 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
PM increased India's credibility in the world: Sandeep
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिहोवा। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की ओर से गांव रुआं में सामाजिक समरसता सम्मेलन आयोजित किया गया। विधानसभा मंडल स्तर पर हुए इस कार्यक्रम में राज्य मंत्री संदीप सिंह एवं ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष पूर्व मंत्री करण देव कंबोज सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। राज्य मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व स्तर पर भारत की साख बढ़ाई है।
उन्होंने कहा कि 2014 से पहले रही सरकारों के प्रधानमंत्री खिलाड़ियों के जीतने के बाद उन्हें फोटो खिंचवाने के लिए बुलाते जरूर थे, लेकिन उन्हें पहचानते तक नहीं थे। प्रधानमंत्री देश के ऐसे नेता हैं। जिन्हें जुबानी सभी खिलाड़ियों के नाम तक याद हैं और उनके मोटिवेशन की बदौलत खिलाडी़ किसी भी हार से हताश होने की बजाय दोगुनी ताकत से उसे जीत में बदल रहे हैं।
विज्ञापन

ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष करण देव कंबोज ने कहा कि कांग्रेस ने पिछड़ा वर्ग को हमेशा भीड़ जुटाने का जरिया समझा। ओबीसी आयोग के गठन की मांग को लेकर कई बार आंदोलन चलाए गए, लेकिन कांग्रेस ने बिना पावर के आयोग गठित कर इसे संवैधानिक दर्जा नहीं दिया। 2017 के बाद लोकसभा में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बिल पास करके पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया गया। इस अवसर पर मंडल प्रधान राकेश पुरोहित, सरपंच सुरेंद्र अंटवाल, ओबीसी मोर्चा से बलजिंदर कश्यप, जिला महामंत्री जसविंदर सैनी, रामकिशन दुआ, धूमंतू जाति बोर्ड चेयरमैन जय सिंह पाल, जिप प्रतिनिधि परमजीत सिंह गुमथला, महामंत्री गुलशन शर्मा, जिला परिषद सदस्य सुंदर पाल सारसा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed