फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Players will get world-class sports facilities, velodrome will be built at a cost of Rs 54 crore.

Kurukshetra News: खिलाड़ियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं, 54 करोड़ से बनेगा वेलोड्रम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Players will get world-class sports facilities, velodrome will be built at a cost of Rs 54 crore.
कुरुक्षेत्र। नव वर्ष 2026 जिले के खिलाड़ियों के लिए नई उम्मीदों और सुविधाओं की सौगात लेकर आने वाला है। आने वाले समय में आधुनिक खेल ढांचे का सपना साकार होता नजर आ रहा है। जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए करोड़ों रुपये की परियोजनाएं प्रस्तावित हैं, जिनसे हजारों खिलाड़ियों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


सबसे अहम योजना जिले में प्रदेश के पहले वेलोड्रम निर्माण की है। करीब 54 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह वेलोड्रम सेमी इनडोर होगा। इसमें पुरुष और महिला खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग छात्रावास, आधुनिक दर्शक दीर्घा और अंतरराष्ट्रीय मानकों की ट्रैक सुविधा होगी। इस परियोजना की फाइल निदेशालय को भेजी जा चुकी है और उम्मीद है कि नव वर्ष में इसका निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा। वेलोड्रम के बनने से साइक्लिंग जैसे खेलों को नई पहचान मिलेगी और जिले के खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन


जिले में खेलों के प्रति बढ़ते उत्साह का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां करीब पांच हजार खिलाड़ी स्कूल स्तर से लेकर विश्वविद्यालय स्तर तक विभिन्न खेलों में प्रतिभा दिखा रहे हैं। जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार का कहना है कि युवाओं को बेहतर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है, ताकि वे प्रतिभा को सही दिशा में आगे बढ़ा सकें। नव वर्ष जिले के खिलाड़ियों के लिए नई सुविधाओं, नए अवसरों और नए सपनों का वर्ष साबित होने जा रहा है। अगर योजनाएं समय पर पूरी होती हैं, तो सीएम सिटी का नाम खेल मानचित्र पर और मजबूती से उभरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

द्रोणाचार्य स्टेडियम भी आने वाले समय में खिलाड़ियों के लिए और सुविधाजनक बनने जा रहा है। यहां करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से हॉकी एस्ट्रोटर्फ तैयार किया जाएगा। इसके साथ ही सांसद नवीन जिंदल फाउंडेशन के सहयोग से द्रोणाचार्य स्टेडियम में सैर और अभ्यास के लिए सिंथेटिक ट्रैक तैयार किया जाएगा। करीब एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह ट्रैक खिलाड़ियों के साथ-साथ आम नागरिकों के लिए भी उपयोगी साबित होगा।
राजीव गांधी ग्रामीण खेल परिसरों का होगा नवीनीकरण
जिले के पांच राजीव गांधी ग्रामीण खेल परिसरों का 85 लाख 31 हजार 600 रुपये की लागत से नवीनीकरण किया जाएगा। इन परिसरों के सुधरने से ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को अपने ही गांव में बेहतर अभ्यास का मौका मिलेगा और प्रतिभाएं उभरकर सामने आएंगी।
खेल नर्सरियों का विवरण
जिले में इस समय 29 सरकारी और 33 गैर सरकारी खेल नर्सरी अलग-अलग खेलों के लिए संचालित हैं। जिले में विभिन्न खेलों में 38 कोच खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। इसके अलावा साईं केंद्र में भी सैकड़ों खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं। प्रत्येक नर्सरी में औसतन 25 खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में भी बड़ी पहल

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 5.5 करोड़ रुपये की लागत से हॉकी एस्ट्रोटर्फ बनकर तैयार हो चुकी है जिसकी सौगात खिलाड़ियों को 2026 में मिलेगी। विश्वविद्यालय खेल मैदान में करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से एथलेटिक्स ट्रैक बिछाया जाएगा। साथ ही आठ करोड़ रुपये की लागत से ऑल वेदर स्वीमिंग पूल का कार्य भी शुरू हो चुका है। इन सुविधाओं से विश्वविद्यालय स्तर के खिलाड़ियों को बड़ी मजबूती मिलेगी।

खिलाड़ियों की उपलब्धियां बढ़ा रहीं मान
जिले के खिलाड़ियों ने देश-विदेश में नाम रोशन किया है। मनीष (अंडर-18) ने राष्ट्रीय ट्रैक प्रतियोगिता में तीन किलोमीटर इंडिविजुअल पर्स्यूट में रजत पदक जीता, वहीं तनिश (अंडर-14) ने दो किलोमीटर पर्स्यूट में स्वर्ण पदक हासिल किया। सन्नी ने यूथ एशियन गेम्स बहरीन में भाग लेकर जिले का गौरव बढ़ाया। जर्मनी के राइन में आयोजित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में एथलेटिक्स में अंजली ने शानदार प्रदर्शन किया। कुश्ती में लव गुलिया ने एशियन अंडर-15 चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया।

शाहाबाद के हॉकी के सितारे

शाहाबाद की सोनम भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी हैं। उन्होंने दिसंबर 2025 में चिली में आयोजित प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया और अब हॉकी इंडिया लीग में सूरमा टीम से खेल रही हैं। ओलंपियन नवनीत कौर और गुरजीत कौर भी हॉकी इंडिया लीग में दमदार प्रदर्शन से देश का नाम आगे बढ़ा रही हैं। कोच गुरबाज सिंह ने शाहाबाद के हॉकी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed