फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Players should apply for cash award on departmental portal

Kurukshetra News: खिलाड़ी कैश अवार्ड के लिए विभागीय पोर्टल पर करें आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Players should apply for cash award on departmental portal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। प्रदेश सरकार की ओर से खेल एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए नकद पुरस्कार दिया जाता है। इसके तहत मान्यता प्राप्त राज्य, राष्ट्रीय, ओलंपिक, राष्ट्रमंडल खेलों, एशियन गेम्स सहित अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के विजेताओं को नकद पुरस्कार दिया जाता है। खिलाडी़ अब कैश अवार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन कर दी गई है व खेल विभाग के पोर्टल के माध्यम से ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इससे पूर्व यह प्रक्रिया ऑफलाइन थी और खिलाड़ियों को खेल विभाग में आवेदन करना होता था, जिस कारण कई बार जानकारी के अभाव में कुछ खिलाड़ी आवेदन से वंचित रह जाते थे। उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि खेल विभाग की विभिन्न योजनाओं को जिले में प्रभावी तरीके से लागू किया जा रहा है। खेल विभाग की तरफ से कैश अवार्ड प्रक्रिया को ऑनलाइन किया गया है व पूरे वर्ष पोर्टल खुला रहेगा। खिलाड़ी एक अप्रैल व उसके बाद की प्रतियोगिताओं के लिए पोर्टल के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। कोई भी पदक विजेता खिलाड़ी प्रमाणपत्र आने के बाद में इस राशि के लिए आवेदन कर सकता है। ऑनलाइन प्रक्रिया से जहां खिलाड़ियों का समय बचेगा वहीं जिला कार्यालय के चक्कर लगाने से भी निजात मिलेगी। उन्होंने बताया कि विभाग के पोर्टल पर नाम कैश अवार्ड मैनेजमेंट सिस्टम का विकल्प चयन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed