फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Players of the state have proved their mettle in the world: Subhash Sudha

प्रदेश के खिलाड़ियों ने विश्व में मनवाया लोहा : सुभाष सुधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Players of the state have proved their mettle in the world: Subhash Sudha
कुरुक्षेत्र। द्रोणाचार्य स्टेडियम में खेल समान वितरित करते विधायक सुभाष सुधा व अन्य।
कुरुक्षेत्र। प्रदेश के खिलाड़ियों अपनी प्रतिभा के बल पर पूरे विश्व में लोहा मनवाने का काम किया है। इस प्रदेश के खिलाड़ियों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने के साथ-साथ मेडल जीतने पर करोड़ों रुपये की इनाम राशि और सरकारी नौकरी सरकार की तरफ से दी जा रही है। उक्त विचार विधायक सुभाष सुधा ने द्रोणाचार्य स्टेडियम में आयोजित खेल सामान वितरण कार्यक्रम में व्यक्त किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से द्रोणाचार्य स्टेडियम में करीब सात करोड़ रुपये की लागत से सिंथेटिक ट्रैक तैयार किया गया और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से हॉकी एस्ट्रोटर्फ और इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया गया है। अभी साइक्लिंग के खिलाड़ियों के लिए वेलोड्रम स्टेडियम का निर्माण किया जाना है। इसके लिए सरकार की तरफ से करीब 37 करोड़ रुपये का बजट भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन


इसके पश्चात विधायक सुभाष सुधा, जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने गांव के पंचायत प्रतिनिधियों को क्रिकेट, वॉलीबॉल, बाॅस्केटबॉल, जूडो, कुश्ती, फुटबॉल आदि खेलों का सामान वितरित किया। इस मौके पर आशीष, सुखवंत सिंह, रणबीर सिंह, मीना देवी, प्रतिमा, उप अधीक्षक मनोज कुमार, प्रशिक्षक शिव कुमार, मंदीप सिंह, अरुण कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




अब तक 41 गांवों को मिल चुका है खेलों का सामान
जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि खेल विभाग की ओर से हरियाणा खेल उपकरण योजना के तहत इसाक गांव को बाॅस्केटबॉल व कुश्ती का सामान, गौरीपुर गांव को कुश्ती का सामान, किरमच गांव को वॉलीबॉल व किक्रेट, उमरी गांव को वॉलीबॉल व कुश्ती, लोहार माजरा गांव को फुटबॉल व कुश्ती, भैंसी माजरा गांव को कुश्ती मैट, सुल्तानपुर गांव को जूडो मैट, गुढी गांव को वॉलीबॉल, किक्रेट किट का सामान वितरित किया गया है। इसके अलावा शेरगढ़ गांव को वॉलीबॉल, बरगट गांव को वॉलीबॉल व कुश्ती किट, डेरा फतेह सिंह गांव को कुश्ती मैट व बाॅस्केटबॉल, अभिमन्युपुर गांव को वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल व कुश्ती का सामान, मुगल माजरा गांव को कुश्ती व क्रिकेट किट, मथाना गांव को वॉलीबॉल, फुटबॉल, बाॅस्केटबॉल, कुश्ती व किक्रेट, मद्दीपुर गांव को हैंडबॉल व कुश्ती, टाटका गांव को वॉलीबॉल व क्रिकेट, बरगट जाटान गांव को वॉलीबॉल व कुश्ती, शादीपुर गांव को वॉलीबॉल व क्रिकेट, खैरा गांव को वॉलीबॉल व क्रिकेट, बाबैन को कुश्ती, किशनगढ़ गांव को जूडो, धीरपुर गांव को वॉलीबॉल व क्रिकेट, मेहरा गांव को क्रिकेट, संघौर गांव को वॉलीबॉल व कुश्ती का सामान दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed