फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Players of the district will show their strength in the state level Kho-Kho competition.

Kurukshetra News: राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे जिले के खिलाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Players of the district will show their strength in the state level Kho-Kho competition.
कुरुक्षेत्र। राज्यस्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के द्रोणाचार्य स्टेडियम में ट्रायल हुए। इसमें जिलेभर से 45 लड़कियों सहित कुल 105 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ट्रायल के बाद दोनों वर्ग से 15-15 खिलाड़ियों का चयन हुआ। खो-खो संघ कमेटी की ओर से यह ट्रायल लिए गए।
विज्ञापन


गौरतलब है कि संघ की ओर से हरियाणा राज्य-स्तरीय सीनियर महिला और पुरुष खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन नौ से 11 फरवरी तक होगा। यह प्रतियोगिता हिसार के राजीव गांधी स्टेडियम मसूदपुर में खेली जाएगी। इसमें प्रदेश के सभी जिलों से खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे।
विज्ञापन


जिला कार्यकारी खेल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि इस ट्रायल में जिले से 45 महिला और 60 पुरुषों ने भाग लिया था। दोनों वर्ग से 15-15 खिलाड़ी चयनित हुए हैं। लड़कियों में पायल, रविंद्र कौर, अंजलि, महक, नीता, दिशा, राधिका, स्नेहा, सोनिया, महक, लवप्रीत कौर, रुचि, पिंकी व तनु खेलेंगी। वहीं लड़कों में दीपक, सौरभ, सागर, प्रांजल, आशु, समर, शिवम, तन्मय, अंकुश, कार्तिक, सवी, दीमांशु, अनुज, कुल्लू और संस्कार का चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed