फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Players of Gurukul Kurukshetra dominated in the section level competition.

Kurukshetra News: खंड स्तरीय प्रतियोगिता में गुरुकुल कुरुक्षेत्र के खिलाड़ियों का रहा दबदबा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
Players of Gurukul Kurukshetra dominated in the section level competition.
कुरुक्षेत्र। विजेता विद्या​र्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कोच। संवाद
कुरुक्षेत्र। हरियाणा शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में गुरुकुल कुरुक्षेत्र का दबदबा रहा। बिग्रेडियर डॉ. प्रवीण ने बताया कि 22 व 23 अगस्त को इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें गुरुकुल की फुटबाल, हैंडबाल, बाॅस्केटबाॅल, नेटबाल और कबड्डी की अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 तीनों वर्गों की टीमें प्रथम रहीं।
विज्ञापन

शूटिंग में अंडर-19 में 2 स्वर्ण पदक, 1 रजत तथा 2 कांस्य पदक हासिल किये वहीं अंडर-14 में एक स्वर्ण और एक रजत पदक हासिल किया। इसी प्रकार जूडो-कराटे, ताइक्वांडो में सात एक स्वर्ण पदक गुरुकुल के नाम रहा। प्रतियोगिता के अंडर-19 वर्ग में गुरुकुल की वाॅलीबॉल, खो-खो और बैडमिंटन व योगा की टीमों ने भी प्रथम स्थान हासिल किया। एथलेटिक्स में सबसे ज्यादा 17 स्वर्ण और 17 रजत पदक गुरुकुल के खिलाड़ियों ने हासिल किए हैं।
विज्ञापन

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने भी सभी खिलाड़ियों को जीवन में ऐसे ही आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि को लेकर प्रधान राजकुमार गर्ग, प्राचार्य सूबे प्रताप व व्यवस्थापक रामनिवास आर्य, मुख्य संरक्षक संजीव आर्य ने सभी खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। खिलाड़ियों की सफलता से गुरुकुल में उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed