{"_id":"65d9061aa12e31e3460fb1e8","slug":"players-from-across-the-district-will-show-their-strength-in-cm-cup-sports-competitions-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-114106-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सीएम कप की खेल प्रतियोगिताओं में दमखम दिखाएंगे जिलेभर के खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सीएम कप की खेल प्रतियोगिताओं में दमखम दिखाएंगे जिलेभर के खिलाड़ी
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ग्रामीण और शहरी आंचल में छिपी खेल प्रतिभाओं को विशेष अवसर देने के लिए सरकार की तरफ से हरियाणा सीएम कप का मंच तैयार किया गया है। इस मंच पर कबड्डी नेशनल स्टाइल, खो-खो, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, फुटबॉल व वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं होंगी। यह प्रतियोगिताएं 28 फरवरी से चार मार्च तक ब्लॉक स्तर पर खेली जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं में 23 वर्ष आयु वर्ग के महिला व पुरुष अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
कार्यकारी जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि खिलाड़ी 26 फरवरी को शाम छह बजे तक विभाग की साइट पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। हालांकि अभी जिले में इंटरनेट की सुविधा बंद है। इसे देखते हुए खिलाड़ी कार्यालय पहुंचकर ऑफलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। ब्लॉक स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टीम और खिलाड़ी को पांच मार्च को जिला स्तर पर अपना दमखम दिखाने का अवसर प्राप्त होगा। जिला स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी मंडल स्तर पर खेल सकेंगे वहीं इसके बाद सात से नौ मार्च तक राज्य स्तर की प्रतियोगिताएं पंचकूला में होंगी।
मिलेगी प्रोत्साहन राशि
मनोज कुमार ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीया रहने वाली टीम को मेरिट प्रमाणपत्र दिया जाएगा। राज्य स्तर पर पहले तीन स्थान प्राप्त करने वाली टीम को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। सरकार की ओर से पहले स्थान के लिए दो लाख, दूसरे के लिए डेढ़ लाख और तीसरे स्थान के लिए एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।