फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Players expressed happiness over the announcement of synthetic track in the budget

Kurukshetra News: बजट में सिंथेटिक ट्रैक की घोषणा पर खिलाड़ियों ने जताई खुशी

Tue, 03 Mar 2026 03:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 03 Mar 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
Players expressed happiness over the announcement of synthetic track in the budget
कुरुक्षेत्र। जिले के खिलाड़ियों ने सोमवार को खेल बजट पर अपनी प्रतिक्रिया जताई। उन्होेंने कहा कि हर जिले में एक सिंथेटिक ट्रैक की घोषणा बहुत लाभकारी होगी। इससे खिलाड़ी अपनी क्षमता बढ़ाएंगे, चोटें कम होंगी और उनकी टाइमिंग भी बेहतर होगी। इससे खिलाड़ियों के व्यक्तित्व में निखार आएगा। कोच राजेश कुमार ने कहा कि स्टेडियम, ट्रैक और खेलो इंडिया सेंटर गरीब परिवारों के खिलाड़ियों को मूलभूत सुविधाएं देंगे और प्रदेश की खेल तरक्की में मदद करेंगे।
विज्ञापन


नेशनल खिलाड़ी जिया रानी ने कहा कि अगर हर जिले में ऐसे खेल सुविधाएं मिलेंगी तभी खिलाड़ी उभरेंगे। घर के पास स्टेडियम और ट्रैक जैसी सुविधाएं मिलने से उनका समय भी बचेगा और खिलाड़ी अपने खेल में और बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। -जिया रानी, राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी
विज्ञापन


खिलाड़ी स्नेहा ने कहा कि खेलो इंडिया सेंटर एक मील का पत्थर साबित हो सकता है अगर इसका सही उपयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि बजट में खिलाड़ियों के लिए और घोषणाएं होनी चाहिए थीं। बॉक्सिंग और कुश्ती जैसे खेल हरियाणा की पहचान हैं, इसलिए इन खेलों पर भी ध्यान देना जरूरी है। -स्नेहा, जिला स्तरीय खिलाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन


नेशनल खिलाड़ी रोहित राजगुप्ता, जिन्होंने हाल ही में सीनियर नेशनल में ब्रॉन्ज मेडल जीता, ने कहा कि खेलो पर और अधिक ध्यान दिया जा सकता था। हालांकि बजट में जो किया गया है, वह पर्याप्त है, लेकिन सरकार को स्टेडियम और खेल उपकरणों पर और फोकस करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ट्रैक हाई-टेक होना चाहिए ताकि खिलाड़ी इसका पूरा लाभ उठा सकें। -रोहित राज गुप्ता, राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed