फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Player Hrithik died in a road accident, was playing Kabaddi for eight years

Kurukshetra News: खिलाड़ी रितिक की सड़क हादसे में मौत, आठ साल से खेल रहे थे कबड्डी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Player Hrithik died in a road accident, was playing Kabaddi for eight years
कुरुक्षेत्र। जिले के नेशनल कबड्डी खिलाड़ी रितिक खैंची (23) की सड़क हादसे में शनिवार को मौत हो गई। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में कबड्डी टूर्नामेंट खेलने के लिए रितिक और उसके अन्य साथी जा रहे थे तभी नंगल डैम के पास उनकी कार दो ट्रकों के बीच में फंस गई। इस हादसे में रितिक की मौत हो गई थी और पानीपत व करनाल के रहने वाले पांच साथी खिलाड़ी घायल हुए हैं।
विज्ञापन

हिमाचल पुलिस ने किसी तरह उन्हें कार से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसमें यश की हालत नाजुक बताई जा रही है। उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। रितिक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और उनकी जुड़वां बहन हैं। रितिक के पिता ज्योतिसर गांव में मेडिकल स्टोर चलाते हैं। मूल रूप से उनका परिवार पानीपत के अहर गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन

रितिक दीदारनगर में रह रहे थे और नेशनल स्टाइल कबड्डी के प्लेयर थे। रितिक ने अंबाला के एसए जैन अंबाला कॉलेज से बीए किया था। 10 मई को रितिक अपने दोस्त लक्ष्य, दीपक, यश, अजय और मोहित के साथ हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में कबड्डी टूर्नामेंट खेलने गए थे। इकलौते बेटे की मौत से परिवार सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed