फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Pistol and five cartridges found from injured youth in road accident, case registered

Kurukshetra News: सड़क हादसे में जख्मी युवक से मिली पिस्टल और पांच कारतूस, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Pistol and five cartridges found from injured youth in road accident, case registered
लाडवा। मुस्ताबाद रोड पर पुलिस ने सड़क हादसे में जख्मी हुए युवक से पिस्टल और पांच कारतूस बरामद किए। इस दुर्घटना में तीन युवक मनदीप व पंकज निवासी खरकाली तथा विनीत निवासी हिमाचल प्रदेश जख्मी हुए। एलएनजेपी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। इनमें पुलिस को मनदीप से पिस्टल और पांच कारतूस बरामद मिले, जिसके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मनदीप के खिलाफ पहले भी लड़ाई-झगड़े और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मनदीप अपने दोनों साथी पंकज और विनीत के साथ कार में लाडवा की तरफ आ रहा था। इसी दौरान उसकी कार सड़क पर एक पेड़ से टकरा गई, जिसमें तीनों जख्मी हो गए। जब युवकों को राहगीरों की मदद से कार से नीचे उतार रहे थे तो उसी दौरान ड्राइवर सीट के दाहिने साइड में एक देसी पिस्टल (गन) बरामद हुआ। जांच करने पर उसके चेंबर के अंदर 12 बोर का चला हुआ कारतूस का खोल बरामद हुआ। कार चालक मनदीप की तलाशी लेने पर उसके लोअर की जेब से पांच जिंदा कारतूस 12 बोर के बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed