फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Pihowa youth arrested in America on fraud charges

Kurukshetra News: धोखाधड़ी के आरोप में पिहोवा का युवक अमेरिका में गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Pihowa youth arrested in America on fraud charges
कुरुक्षेत्र/पिहोवा। फौजी प्लाॅट के एक युवक को अमेरिका में बुजुर्ग महिला के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई चार अप्रैल की बताई जा रही है। हरप्रीत सिंह पिछले साल ही तीन मार्च को इंग्लैंड से डॉन्की के जरिए अपनी पत्नी प्रेरणा के साथ अमेरिका पहुंचा था। हरप्रीत के पिता जसपाल सिंह भारतीय सेना और हरियाणा पुलिस से सेवानिवृत्त है। जसपाल सिंह कुरुक्षेत्र के दबखेड़ी गांव में खेती करते हैं। हालांकि वह अभी पिहोवा के फौजी प्लाॅट में रह रहे हैं वहीं परिजनों ने विदेश मंत्रालय व अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने सीएम नायब सैनी से भी मामले को अवगत करवाने के लिए समय मांगा है। बुधवार को गुप्तचर विभाग ने भी हरप्रीत के परिजनों के साथ बातचीत कर उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया है, जबकि उसकी पत्नी प्रेरणा अमेरिका में वकील की मदद से उसकी रिहाई के लिए केस लड़ रही है।
विज्ञापन

उधर, जसपाल सिंह का कहना है कि उसका बेटा बेकसूर है। आरोप लगाया कि उसे पिहोवा के निकटवर्ती गांव के युवक अमनदीप ने फंसाया है। अमनदीप ने हरप्रीत को उक्त महिला से पैसे लेने के लिए भेजा था। महिला ने पुलिस को सूचना दी कि उसके बैंक खाते से पैसे निकालकर उसके साथ धोखाधड़ी की गई है। अमनदीप के कहने पर हरप्रीत उस महिला के पास पहुंचा था, क्याेंकि अमनदीप ने उस महिला के रुपयों को बैंक में जमा कराने के लिए भेजा था। जैसे ही हरप्रीत महिला के पास पहुंचा तो पुलिस ने उसे मौके पर पकड़ लिया। फिलहाल हरप्रीत रोचस्टर कस्बे में पुलिस कस्टडी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed