{"_id":"66a99817e9b40757ae04bf34","slug":"pickup-hits-three-friends-walking-on-foot-one-dead-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-121869-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पिकअप ने पैदल चल रहे तीन दोस्तों को मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पिकअप ने पैदल चल रहे तीन दोस्तों को मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र/पिहोवा। कुरुक्षेत्र रोड पर स्यालकोटी फार्म के समीप पैदल जा रहे तीन युवकों को पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। आरोपी चालक उन युवकों के ऊपर से पिकअप निकाल ले गया। बाद में पिकअप का टायर फट जाने पर युवकों के परिजनों ने पिकअप को काबू कर लिया। हादसे में 18 साल के प्रिंस सिंह निवासी स्यालकोटी फार्म की मौत हो गई, जबकि उसके दोनों साथी जख्मी हो गए।
थाना शहर पिहोवा में दर्ज शिकायत में हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी निवासी स्यालकोटी फार्म पिहोवा ने बताया कि वह अपने गांव के ही दोस्त प्रिंस सिंह व चरणजीत सिंह के साथ पिज्जा-बर्गर खाने के लिए कुरुक्षेत्र रोड पर पुल के पास लगी रेहड़ी पर गए थे। पिज्जा खाकर वे तीनों सड़क के किनारे पैदल चल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई पिकअप ने उन तीनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वे वह और चरणजीत सिंह सड़क के किनारे गिर गए, जबकि सड़क पर गिरने के कारण पिकअप उसके दोस्त प्रिंस के ऊपर से निकल गई। राहगीरों ने उनको अस्पताल में दाखिल कराया, जहां चिकित्सकों ने उसके दोस्त प्रिंस सिंह को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।