फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Picking where there are garbage ablaze, Kurukshetra

जहां से उठा रहे कचरा वहीं कर रहे आग के हवाले

Tue, 04 Oct 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र Updated Tue, 04 Oct 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
Picking where there are garbage ablaze, Kurukshetra
जहां से उठा रहे कचरा वहीं कर रहे आग के हवाले - फोटो : Amar Ujala
धर्मनगरी में स्वच्छता अभियान को लेकर चल रहे दावे वादे अपनी जगह और कचरे के निस्तारण का गैर जरूरी तरीका अपनी जगह। शहर को साफ सुधरा रखने के दावे भी लगातार किए जा रहे हैं और कूढ़े के ढेरों को रिहायशी इलाकों में ही जलाने का काम भी बदस्तूर चल रहा है। मथाना में डंपिंग लैंड मिल जाने के बाद भी शहर के कूड़े के ढेर प्रशासन के लिए जी का जंजाल बने हुए हैं। ऐसे में अब जिस जगह से कचरा उठाया जा रहा है, उसी के आसपास ले जाकर उसे जलाया भी जा रहा है। जिससे होने वाले धूएं से लोग खासे परेशान है।
विज्ञापन


ताजा मामला सेक्टर 5 का सामने आया है। लोगों का आरोप है कि सेक्टरों में सफाई कर्मचारी पॉलीथिन और कूड़ा एकत्रित करके रिहायशी इलाके में ही डाल रहें है। वहीं पर उन्हें आग भी लगाई जा रही है। जिससे निकलने वाला धुआं अब बीमारियों को न्योता देता नजर आ रहा है। चंद्र अग्रवाल सहित अन्य लोगों का आरोप है कि जहरीले धुएं से जहां बीमारी फैलने की आशंका बन रही है। साथ ही दुर्घटना होने की भी संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। लोगों का कहना है कि इस संबंध में कई बार हुडा को भी शिकायत दे चुके हैं। साथ ही नप प्रशासन को भी इसकी जानकारी दी गई। हुडा के अधिकारी इसे नगर पालिका की जिम्मेदारी बता रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं नप प्रशासन अनदेखी कर रहा है। ऐसे में अब ह्यूमन राइट्स एंड एंटी करप्शन फ्रंट के कार्यकारी अध्यक्ष अरविंदर सिंगला ने जल्दी ही स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर इस समस्या को मुख्यमंत्री से शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed