{"_id":"681524d17198c990d00cfec4","slug":"photographer-hanged-himself-in-shop-under-suspicious-circumstances-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-135155-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: संदिग्ध परिस्थितियों में फोटोग्राफर ने दुकान में लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: संदिग्ध परिस्थितियों में फोटोग्राफर ने दुकान में लगाया फंदा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नरकातारी गांव में एक फोटोग्राफर ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी दुकान में फंदा लगा जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान शहरवासी सौरभ के रूप में हुई है। वह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं।
दुकान पर आए एक युवक ने सौरभ को फंदे पर लटकता देख डायल 112 को सूचना दी। मौके पर ज्योतिसर चौकी पुलिस भी पहुंची और शव को कब्जे में लेकर एलएनजेपी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।
मौके पर पहुंचे एएसआई पंकज कुमार ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई थी कि एक दुकान में एक युवक ने फंदा लगा लिया है। इसका कारण पता नहीं चल पाया है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। अगर परिजनों की ओर से शिकायत दर्ज करवाई जाती है तो अगली कार्रवाई की जाएगी।