फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Phool Singh died due to eating sulfas

सल्फास खाने से हुई थी फूल सिंह की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Phool Singh died due to eating sulfas
10 महीने पहले ज्योतिसर वासी फूल सिंह (42) की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का राज खुल गया है। एसएफएल रिपोर्ट के अनुसार फूल सिंह की मौत सल्फास खाने से हुई थी। फूल सिंह अपनी रूठी पत्नी को मनाकर घर वापस लाने के लिए अपनी ससुराल गया था।
विज्ञापन

आरोप है कि उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने साजिश के तहत सल्फास खिलाकर उसकी हत्या की थी। अब इस मामले में लाडवा पुलिस ने फूल सिंह के तीन साले, उन तीनों की पत्नी सहित सात लोगों के खिलाफ साजिश के तहत हत्या करने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

लाडवा पुलिस थाने में दर्ज अपनी शिकायत में प्रेमो देवी वासी ज्योतिसर ने कहा कि उसका बेटा फूल सिंह अपनी पत्नी रीटा को उसके कहने पर 13 दिसंबर 2021 को उसे लेने अपनी ससुराल गांव बपदा (लाडवा) गया था। यहां उसके बेटे के ससुरालजन जरनैल, जगबीर, विजय, बबली, निर्मला, सुमन तथा सुखदेव वासी किरमिच ने आपराधिक षडयंत्र कर फूल सिंह को जहर देकर हत्या कर दी थी। अगले दिन आरोपी फूल सिंह को मृत अवस्था में लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए थे। इस घटना से करीब दो महीने उपरोक्त आरोपी बंदूक लेकर कार में उनके घर आए थे। आरोपियों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी थी। आरोपी उसके बेटे फूल सिंह को बपदा आने पर उसकी लाश वापस भेजने की धमकी देकर फरार हो गए थे। आरोपियों ने उसके बेटे की बाइक, 15 हजार रुपये, सोने की अंगूठी सहित अन्य सामान भी नहीं लौटाया है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना लाडवा प्रबंधक सत नारायण ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने पहले बचना राम की शिकायत पर डीडीआर दर्ज करके विसरा जांच के लिए भेजा था। एसएफएल की रिपोर्ट के अनुसार फूल सिंह की मौत सल्फास से हुई थी। परिजनों का आरोप है कि फूल सिंह के ससुराल पक्ष के लोगों ने ही साजिश रचकर उसे सल्फास खिलाकर हत्या कर दी। शिकायत पर मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed