फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   PGI employees postponed their protest after the letter was issued; they had announced a sit-in at the district secretariat today.

Kurukshetra News: पीजीआई कर्मचारियों ने पत्र जारी होनेे के बाद टाला रोष प्रदर्शन, आज जिला सचिवालय पर धरना देने का था एलान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
PGI employees postponed their protest after the letter was issued; they had announced a sit-in at the district secretariat today.
कुरुक्षेत्र। रोहतक पीजीआई के अनुबंध कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग के लिए सकारात्मक संकेत मिले हैं। प्रदेश सरकार के मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने निदेशक मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च को पत्र लिखकर कर्मचारियों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) पोर्टल से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


इसके बाद अनुबंध कर्मचारी हेल्थकेयर रोहतक एसोसिएशन ने 9 जनवरी को जिला सचिवालय के सामने प्रस्तावित धरने को फिलहाल स्थगित कर दिया है। हालांकि थीम पार्क में चल रहा धरना जारी रहेगा। एसोसिएशन के प्रधान अभिषेक और महासचिव महेश ने बताया कि जून महीने से रोहतक पीजीआई के 1271 आउटसोर्स कर्मचारी हड़ताल पर हैं। त्योहार काले दिवस के रूप में मनाने पड़े और सीएम सिटी में अर्धनग्न प्रदर्शन तक करना पड़ा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कर्मचारी 15-20 वर्षों से विभिन्न विभागों में सेवाएं दे रहे हैं लेकिन अन्य विभागों की तरह उन्हें एचकेआरएन पोर्टल पर अपलोड नहीं किया जा रहा। इससे भेदभाव हो रहा है। एसोसिएशन को उम्मीद है कि सरकार शीघ्र समस्या का समाधान करेगी और सभी कर्मचारियों का डाटा एचकेआरएन पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed