फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   People wishing to go abroad should contact only agents recognized by the government: SP

विदेश जाने के इच्छुक व्यक्ति सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एजेंट से ही करें संपर्क : एसपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
People wishing to go abroad should contact only agents recognized by the government: SP
कुरुक्षेत्र। शिक्षा या घूमने के लिए विदेश जाने के इच्छुक लोगों को सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एजेंटों से ही संपर्क करना चाहिए। जागरूकता के अभाव में अक्सर फर्जी ट्रैवल एजेंटों का शिकार बनकर लाखों रुपये गंवा बैठते हैं। लोगों को ऐसे फर्जी ट्रैवल एजेंटों से सावधान रहने की जरूरत है। विदेश जाने के लिए वीजा लगवाने से पूर्व एजेंट के बारे में पूरी जानकारी हासिल करें और सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एजेंट की ही सेवाएं लें। यह एडवाइजरी पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल की ओर से जारी की गई।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लोगों की विदेश जाने की काफी इच्छा होती है। लोगों की इस इच्छा का फायदा उठाकर फर्जी ट्रैवल एजेंट वेबसाइट या सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर विज्ञापन के द्वारा लोगों से संपर्क करते हैं। ये लोग पीड़ितों को तब झांसे में फंसा लेते हैं जब वे सोशल मीडिया पर प्रसारित नकली यात्रा विज्ञापनों का जवाब देते हैं। इसके बाद एजेंटों द्वारा तरह-तरह के लालच देकर पैसे हड़प लिए जाते हैं। बहुत से मामलों में ये एजेंट आम लोगों को अवैध तरीके से सीमावर्ती दूसरे देशों में भेज देते हैं जैसे अमेरिका जाने वालों को मैक्सिको, क्यूबा आदि देशों में व इसी प्रकार ऑस्ट्रेलिया जाने वालों को मलेशिया आदि देशों में ले जाते हैं और वहां से जंगलों, समुद्री रास्तों, सड़क मार्ग द्वारा पैदल नावों, कंटेनरों द्वारा गैर कानूनी तरीके से सीमा पार करवाते हैं।
विज्ञापन


इस यात्रा के दौरान बहुत से लोगों की मृत्यु भी हो जाती है। बहुत से मामलों में इस प्रकार से विदेश गए लोगों के पासपोर्ट आदि दस्तावेज अपराधियों द्वारा छीन लिए जाते हैं और उनको डरा-धमका कर गलत कार्य करवाए जाते हैं। इसलिए हमें ऐसे भ्रामक विज्ञापनों से बचकर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि आपके द्वारा बरती गई थोड़ी-सी सावधानी आपको ऐसे ठगों का शिकार होने से बचा सकती है। विदेश जाने से संबंधित कार्यों के लिए हमेशा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एजेंटों की सेवाएं लें और रुपयों का भुगतान करने से पूर्व उसे एजेंट के बारे में पूरी जानकारी हासिल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed