फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   People were stunned by the stunts of the Jedi Crew, Kurukshetra

जेडी क्रू के स्टंट देखकर दंग रह गए लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
People were stunned by the stunts of the Jedi Crew, Kurukshetra
धमाकेदार प्रस्तुति के साथ सांसद खेल स्पर्धा की शुरुआत करता रोहतक का जेडी क्रू। संवाद - फोटो : Kurukshetra
सुनील धीमान
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सांसद खेल स्पर्धा की शुरुआत रोहतक के जेडी क्रू की धमाकेदार प्रस्तुति के साथ हुई। इस क्रू के हैरतअंगेज स्टंट देखकर दर्शकों ने दांतों तले उंगली दबा ली। खेलो..खेलो.. इंडिया, खेलो.. खेलो.. इंडिया गीत पर जब स्टंटबाजों ने एक दूसरे को हवा में करीब 20 फुट ऊपर उछाला तो सभी दंग रह गए। इस क्रू को खासतौर पर बुलाया गया था।
क्रू के संयोजक जोगिंद्र दिवाकर ने बताया कि वर्ष 2016 में वे कलर्स टीवी चैनल में प्रसारित शो इंडियाज गॉट टैलेंट में दूसरा स्थान प्राप्त कर चुके हैं। इसके अलावा सबसे बड़े हुनबाज में वे टॉप-12 में भी जगह बना चुके है, लेकिन उनके क्रू के तीन सदस्य कोरोना पॉजिटिव हो जाने से आगे प्रतिभागी नहीं बन पाए। दिवाकर ने बताया कि उनका सपना है कि यह क्रू अमेरिका गॉट टैलेंट को जीतकर देश का नाम रोशन करे। इसके लिए उनका पूरा क्रू पूरी शिद्दत के साथ लगा रहता है।
विज्ञापन

दिवाकर ने कहा यदि सरकार उनकी प्रतिभा को बढ़ावा दे तो वह जल्द ही अमेरिका गॉट टैलेंट का हिस्सा बनेंगे। क्रू में कुल 14 सदस्य हैं, जिनकी ऊमर 12 से लेकर 28 साल तक है। क्रू के संयोजक जोगिंद्र दिवाकर की उम्र 26 साल है वह जिमनास्टिक सिखाते हैं, उनकी पत्नी वीरांगना नृत्य सिखाती हैं। क्रू में सबसे कम उम्र का सदस्य अनमोल (12) है। वह अभी छठी कक्षा में पढ़ता है। इसके अलावा सौरभ सैनी, सावन, योगेंद्र, अनमोल, रजनी, कोमल, सपना, अंजली, उमेश सैनी, नवनीत, तनिष्का व हिमांशु क्रू सदस्य हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ साल पहले हुई थी शुरुआत
जोगिंद्र दिवाकर ने कहा कि इस क्रू को आठ साल पहले बनाया गया था। इन आठ साल में यह क्रू साउथ के भी कई रियलिटी शो का हिस्सा बना है। स्टंट की प्रैक्टिस करते समय पूरी सावधानी बरती जाती है। उनकी प्रस्तुति एक तरीके से डांस और जिम्नास्टिक का मिश्रण है, जो दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ-साथ उन्हें हैरान होने पर मजबूर कर देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed