फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   People took to the streets in support of Sandeep Singh, took out a foot march

Kurukshetra News: संदीप सिंह के समर्थन में सड़कों पर उतरे लोग, निकाला पैदल मार्च

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
People took to the streets in support of Sandeep Singh, took out a foot march
People took to the streets in support of Sandeep Singh, took out a foot march - फोटो : Kurukshetra
पिहोवा। राज्य मंत्री संदीप सिंह पर महिला जूनियर कोच के लगाए गए छेड़छाड़ के आरोपों को लेकर राजनीति गरमाती जा रही है। मामले को लेकर विपक्ष द्वारा राज्यमंत्री पर लगातार किए जा रहे हमलों के विरोध में हलकावासी उतर आए हैं। शनिवार को सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में सर्वजातीय महासम्मेलन आयोजित किया गया। उसके बाद सम्मेलन में आए लोगों ने मेन चौक तक पैदल मार्च निकालकर तहसीलदार प्रियंका को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

हलका निवासियों ने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है। चंडीगढ़ पुलिस मामले की निष्पक्षता से जांच कर रही है, लेकिन विपक्ष के लोग निष्पक्ष जांच की मांग की बजाय आरोप साबित होने से पहले ही राज्यमंत्री संदीप सिंह के त्यागपत्र और गिरफ्तारी की जिद पर अड़े हैं। इससे साफ प्रतीत हो रहा है कि पूरा मामला राजनीति से प्रेरित है। लोगों को यह भी संदेह है कि जो आरोप लगाए गए हैं वे संदीप सिंह की छवि खराब करने के लिए किसी विपक्षी राजनैतिक दल का कार्य हो सकता है। इसलिए लगातार दबाव बनाने की राजनीति की जा रही है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस एवं एसआईटी की जांच का परिणाम सामने नहीं आने तक संदीप सिंह को लेकर हो रही राजनीति को सहन नहीं किया जाएगा। ज्ञापन के माध्यम से भी यही मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई कि ऐसे शरारती तत्वों पर रोक लगाई जाए, जो पुलिस जांच का परिणाम आने से पहले ही मंत्री की छवि खराब करने पर उतारू हैं। वरना किसी भी समय टकराव की स्थिति बन सकती है। इस मौके पालिका प्रधान आशीष चक्रपाणि, राजेंद्र बाखली, सरपंच गैटी रंधावा, राकेश पुरोहित, लवप्रीत खैहरा, तरणदीप वड़ैच, लाडी पाल, नंदलाल सिंगला, पार्षद प्रिंस गर्ग, बिट्टू विर्क, मनजीत वड़ैच, पार्षद जयपाल कौशिक, रविकांत कौशिक, गगन टांक, मंहत दीपक प्रकाश सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed