फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   People suffering from heat in Nautapa, demand for coolers increased

Kurukshetra News: नौतपा में गर्मी से बेहाल लोग, कूलरों की मांग बढ़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
People suffering from heat in Nautapa, demand for coolers increased
कुरुक्षेत्र। ग्राहक को कूलर दिखाता दुकानदार। संवाद
कुरूक्षेत्र। नौतपा के चलते पिछले छह दिनों से लोग गर्मी से बेहाल हो रहे हैं। सुबह से ही निकली तेज धूप अपने तेवर दिखाना शुरू कर देती है, जिससे सुबह 10 बजे से ही लू का असर देखने को मिल रहा है। दोपहर के समय पारा ज्यादा होने से लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो रहे हैं। वीरवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना रहेगी।
विज्ञापन


वहीं बाजार में भी भीषण गर्मी और लू का असर देखने को मिल रहा है। कपड़े से लेकर कॉस्मेटिक की दुकानों पर सन्नाटा पसरा हुआ है जबकि बिजली के उपकरणों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ी रहती है। एसी, कूलरों और पंखों की खरीदारी के लिए ग्राहक बिजली उपकरणों की दुकानों पर पहुंच रहे हैं, जिससे दुकानदारों की चांदी भी हो रही है। दुकानदारों की माने तो कूलरों, पंखों और एसी की मांग इस बार गर्मी के सीजन में काफी ज्यादा की जा रही है। इनमें कूलरों की मांग सबसे ज्यादा की जा रही है।
विज्ञापन





कूलरों की खरीद हो रही ज्यादा : नितिन कंसल
दुकानदार नितिन कंसल का कहना है कि भीषण गर्मी और लू के कारण पंखो, कूलर और एसी की मांग काफी ज्यादा है। ग्राहक सबसे ज्यादा कूलरों को खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं। कूलर तीन हजार से लेकर 20 हजार रुपये में कई मॉडलों में उपलब्ध है। ग्राहक प्लास्टिक के कूलरों को कम और मेटल के कूलरों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। हर रोज 20 के करीब कूलर बिक्री हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




शनिवार और रविवार को छाएंगे हलके बादल
कृषि वैज्ञानिक डॉ. सीबी सिंह का कहना है कि शुक्रवार को तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना बनी हुई है, जिसके चलते जहां भीषण गर्मी का आभास होगा तो वहीं लू का असर रहने की संभावना भी बनी हुई है, जबकि शनिवार और रविवार को मौसम में हल्का सा परिवर्तन होगा, आसमान में बादल छाने की संभावना बनी हुई है, जिसके चलते तापमान में तीन डिग्री तक कमी आने की संभावना बनी हुई है।

कुरुक्षेत्र। ग्राहक को कूलर दिखाता दुकानदार। संवाद

कुरुक्षेत्र। ग्राहक को कूलर दिखाता दुकानदार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed