फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   People suffering from anemia will be identified and iron tablets will be distributed

Kurukshetra News: खून की कमी से पीड़ित लोगों की पहचान कर बांटी जाएंगी आयरन की गोलियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
People suffering from anemia will be identified and iron tablets will be distributed
पिहोवा। प्रवर चिकित्सा अधिकारी डाॅ. मनीषा सिंह की अध्यक्ष्ता में एनीमिया मुक्त हरियाणा अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से एनीमिया यानी खून की कमी से पीड़ित लोगों की पहचान कर उन्हें आयरन की गोलियां वितरित की जाएंगी। एक माह तक चलने वाले इस अभियान के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की जांच का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य एनीमिया की रोकथाम, समय पर पहचान और प्रभावी उपचार सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम की मुख्य गतिविधियों में जांच, उपचार, संवाद, पुनः खोज और लक्षित हस्तक्षेप (टारगेट) पर केंद्रित होंगी। इस दौरान जिनमें 11 ग्राम से कम हीमोग्लोबिन पाया जाएगा, उन्हें खून बढ़ाने की गोलियां दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि स्कूलों में बच्चों की भी जांच की जाएगी और जरूरत होने पर उन्हें दवा दी जाएगी। डा. मनीषा सिंह ने बताया कि इस अभियान के तहत लोगों को एनीमिया के लक्षण, बचाव और इलाज के प्रति जागरूक भी किया जाएगा और कम हीमोग्लोबिन वाले मरीजों को हरी पत्तेदार सब्जियां, चुकंदर, गुड़, अनार, खजूर आदि आयरन युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन

साथ ही चाय व कॉफी जैसे पेय पदार्थों को भोजन के तुरंत बाद लेने से परहेज करना चाहिए क्योंकि ये आयरन के अवशोषण में बाधक होते हैं। उन्होंने कहा कि इस मे छह माह से पांच वर्ष, छह से नौ वर्ष, दस से उन्नीस वर्ष तक के बच्चे और बीस से चौबीस वर्ष की सभी वयस्क महिलाएं और सभी गर्भवती महिलाएं तथा सभी आयु वर्ग के महिलाओं और पुरुषों के हीमोग्लोबिन की जांच की जाएगी व एनीमिया पाए जाने पर आयु वर्ग के अनुसार दवाई उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed