फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   People started getting upset

Kurukshetra News: चढ़ने लगा पारा बेहाल होने लगे लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jun 2023 02:46 AM IST
विज्ञापन
People started getting upset
बाजारों से लेकर सार्वजनिक स्थानों पर दिखाई दिया गर्मी का असर
विज्ञापन

फोटो 43
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। सुबह से ही सूर्य की तेज किरणों के कारण अब पारा चढ़ने लगा है, दोपहर होने के साथ ही भीषण गर्मी का अहसास हो रहा हैं, भीषण गर्मी के कारण लोगों का जीना बेहाल हो रहा हैं। गर्मी का असर बाजारों में भी नजर आ रहा हैं। गर्मी होने के कारण बाजार सुनसान पड़े रहते हैं तो वहीं सार्वजनिक स्थानों पर भी गर्मी का आलम साफ नजर आता हैं।
गर्मी से बचने के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थों का प्रयोग कर रहे हैं, वहीं घरों पर गर्मी से बचने के लिए कूलर, पंखों और एसी का सहारा ले रहे हैं। गर्मी से बचाव करने के लिए धार्मिक और सामाजिक संस्थाएं भी अपना योगदान आमजन को दे रही हैं। संस्थाओं की ओर से रेलवे स्टेशनों पर जल की निशुल्क सुविधा यात्रियों को दी जा रही है,वहीं शहर में भी संस्थाओं की ओर से मीठे जल की छबील लगाकर लोगों को गर्मी से निजात दिलाई जा रही हें। वीरवार सुबह से ही निकली तेज धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी होने लगी, अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा। अगले कुछ दिनों में गर्मी के ओर बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन

बॉक्स
पानी का प्रयोग करें ज्यादा : डॉ. शर्मा
-------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि दोपहर के समय गर्मी से बचाव जरूरी हैं, इसके लिए घरों पर ही रहना चाहिए। गर्मी से बचाव के लिए पौष्टिक आहार का प्रयोग करना चाहिए। दिन में कई बार पानी पीना चाहिए, जिससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती। गर्मी में गर्म वस्तुओं से परहेज करना चाहिए, ज्यादा से ज्यादा शीतल और ठंडे पेय पदार्थों का प्रयोग करना चाहिए।

बॉक्स
यह रहेगा तापमान
---------------------
शुक्रवार अधिकतम 41 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री
शनिवार अधिकतम 41 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री
रविवार अधिकतम 41 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री
सोमवार अधिकतम 41 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री
मंगलवार अधिकतम 42 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed