फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   People protested against dumping of garbage, blocked the road with wooden logs and sent the tippers back empty-handed.

Kurukshetra News: कूड़ा कर्कट गिराने को लेकर विरोध में उतरे लोग, लकड़ियों यों से रास्ता रोककर टिप्परों को बैरंग लौटाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
People protested against dumping of garbage, blocked the road with wooden logs and sent the tippers back empty-handed.
लाडवा। वार्ड के लोगों के विरोध के बाद बैरंग लौटते कचरे से भरे वाहन। संवाद
लाडवा। नगरपालिका के लिए घरों से निकलने वाला कूड़ा कर्कट परेशानी का सबब बन गया है। पहले पूरे शहर के कूड़े कर्कट को बाबैन सड़क पर डाला जाता था। डेरे के किसानों द्वारा तारबंदी करने तथा विरोध जताने पर कूड़ा कर्कट को हिनोरी सड़क के समीप गिराने पर महिलाओं व वार्डवासियों ने मोर्चा खोल दिया।
विज्ञापन

बुधवार को वार्ड नंबर आठ की महिलाओं ने विरोध जताते हुए लकड़ियों से रास्ता रोककर टिप्परों व अन्य वाहनों को वापस भेज दिया और नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वार्ड वासियों के अनुसार जब उन्होंने नगरपालिका सचिव नीरज सैनी को फ़ोन कर मौके पर आने के लिए बुलाया तो उन्होंने साफ मना कर दिया। शिवचरण शर्मा, संजीव कुमार, गोपाल, बृजलाल, शेरसिंह, नरेंद्र शर्मा, सिमरन, पिंकी, जानकी देवी, सुषमा, दीक्षा तथा शांति देवी आदि ने आक्रोश व्यक्त करते हुए बताया कि पिछले 10 दिनों से हनुमान मंदिर के पीछे वार्ड नंबर आठ वाले रास्ते पर नगरपालिका प्रशासन द्वारा कूड़ा कर्कट डाला जा रहा है। वार्डवासियों के विरोध जताने पर चेयरमैन प्रतिनिधि अमित खुराना ने दिन में इस जगह कूड़ा इकट्ठा कर शाम को मेरठ सड़क करनाल भेजने की बात कही। शुरुआत में सुबह कूड़ा कर्कट डाला जाता था और शाम होते-होते उसमें से कुछ कूड़ा उठाए जाने लगा।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से कूड़े कर्कट के ढेर लगने शुरू हो गए हैं जिससे वार्डवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड में रहने वाली महिलाओं सिमरन, पिंकी, जानकी देवी, सुषमा आदि ने कहा कि घरों में बैठना दूभर हो गया है। इतना ही नहीं बुजुर्गों व बच्चों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। मच्छर, मक्खियों के बढ़ने से बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। जब नगरपालिका सचिव नीरज सैनी से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि कूड़ा कर्कट के लिए स्थायी साइट की सर्च की जा रही है। जब तक कोई स्थायी साइट नहीं मिलती वार्ड नंबर आठ में नगरपालिका की जगह पर कूड़े को इकट्ठा कर शाम को मेरठ सड़क करनाल भेजा जाएगा।

लाडवा। वार्ड के लोगों के विरोध के बाद बैरंग लौटते कचरे से भरे वाहन। संवाद

लाडवा। वार्ड के लोगों के विरोध के बाद बैरंग लौटते कचरे से भरे वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed