फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   People of Ladwa saved from the bluff of Congress, made Naib Singh the Chief Minister: Hema Malini

कांग्रेस के झांसे से बचे लाडवा की जनता, नायब सिंह को बनाए मुख्यमंत्री : हेमा मालिनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 07:35 AM IST
विज्ञापन
People of Ladwa saved from the bluff of Congress, made Naib Singh the Chief Minister: Hema Malini
कुरुक्षेत्र/ लाडवा। मथुरा से सांसद व अभिनेत्री हेमा मालिनी ने लाडवा क्षेत्र की जनता से अपील की कि वह कांग्रेस के झांसे से बचें। कांग्रेस के लोग झूठे वादों के साथ हमें लूटने के लिए चुनाव मैदान में है इसके लिए हमें कांग्रेस को सबक सिखाना है। हेमा मालिनी भाजपा उम्मीदवार नायब सैनी के समर्थन में लाडवा में रोड शो के बाद लोगों को संबोधित कर रहीं थी। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील की कि पांच अक्तूबर को अपना एक-एक वोट कमल के फूल पर दें।
विज्ञापन

आठ अक्तूबर को मतगणना होगी और अगले दिन कांग्रेस पार्टी दिल्ली एम्स में भर्ती हो जाएगी। हम सबको मिलकर कांग्रेस को दिल्ली एम्स भेजने का काम करना है। लाडवा की जनता विधायक नहीं बल्कि मुख्यमंत्री को चुनने वाली है। उन्होंने जनता से सवाल किया कि भाजपा सरकार ने 10 वर्षों में बिना पर्ची, बिना खर्ची नौकरियां दी है, कांग्रेस किस प्रकार नौकरियां देगी, ये उसके विधायकों के वायरल वीडियो बता रहे हैं। ऐसे में क्या जनता कांग्रेस का साथ देकर वही दौर वापस लाना चाहती है।
विज्ञापन


इस दौरान कार्यवाहक सीएम नायब सैनी ने कहा कि राहुल गांधी हरियाणा में हैं लेकिन उनकी पार्टी का यह दुर्भाग्य है कि उनका कोई शीर्ष नेतृत्व प्रचार करने के लिए हिम्मत नहीं कर पा रहा है। राहुल गांधी आज हरियाणा घूमने आए हैं, हरियाणा पर्यटन की दृष्टि से बहुत अच्छी जगह है क्योंकि भाजपा ने हरियाणा में पर्यटन की दृष्टि से विकास किया है। हरियाणा की जनता राहुल गांधी से कुछ सवाल पूछना चाहती है जिनका जवाब आज तक भूपेंद्र सिंह हुड्डा नहीं दे पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इस बात का जवाब दें कि आप विदेशी धरती पर जाकर दलित आरक्षण खत्म करने की बात करते हैं, अब आप यहां किस मुंह से आए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह खुद एक गरीब परिवार के बेटे हैं। गरीबों व जरूरतों का दर्द अच्छी तरह से जानते हैं। ऐसे में उन्होेंने जो घोषणाएं की हैं उन पर अमल किया है ताकि जरूरतमंदों को उनका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा मेरी घोषणाओं का मजाक उड़ाते हैं, लेकिन उन्हें यह मालूम होना चाहिए कि ये घोषणाएं तो मात्र एक ट्रेलर है, असली फिल्म तो आठ अक्तूबर के बाद शुरू होगी और कांग्रेस देखती रह जाएगी।
जनता के आशीर्वाद से प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी और घोषणाओं व योजनाओं को तीव्र गति से पूरा करके प्रदेश का विकास करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने रैली के माध्यम से महिलाओं को 2100 रुपये प्रति माह देने, 500 रुपये में गैस सिलिंडर देने सहित पार्टी के संकल्प पत्र की बातें दोहराईं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा डबल इंजन की सरकार ने पिछले 10 वर्षों में इस देश के विकास को नई दिशा दी है। पिछले 10 वर्षों में युवाओं में एक नए विश्वास और विजन का संचार हुआ है, महिलाएं सशक्त हुई हैं, गरीब को मजबूती मिली है, किसान सशक्त हुआ है। मात्र 56 दिन के कार्यकाल में हमने हरियाणा प्रदेश के हित में 126 बड़े फैसले लिए हैं जिसका लाभ जन जन तक पहुंच रहा है।



10 बजे से लेकर तीन बजे तक करते रहे प्रशंसक इंतजार

मथुरा से सांसद एवं नेत्री हेमा मालिनी को नए बस स्टैंड लाडवा के सामने सुबह 11:00 बजे पहुंचना था। सुबह 10 बजे से ही बस स्टैंड के सामने भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। हेमा मालिनी को देखने का क्रेज लोगों में इस कदर था कि लोग 3:00 बजे तक कड़ी धूप में सड़कों पर दोनों तरफ खड़े रहे और और अपनी प्रिय नेत्री का इंतजार करते रहे। इतना ही नहीं लोग अपने घरों की छतों पर खड़े होकर फोटो भी खींचते नजर आए। बच्चे, बूढ़े, महिलाएं सभी एक नजर में हेमा मालिनी को देखने के लिए उत्सुक नजर आए। सांसद हेमा मालिनी तीन बजकर 20 मिनट पर इंदिरा गांधी नेशनल कॉलेज लाडवा में हेलीकॉप्टर से पहुंचीं और उसके बाद सड़क मार्ग से बस स्टैंड के सामने लगभग साढ़े तीन बजे लोगों के बीच पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed