फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   People lurking in homes due to heat, silence on the streets, Kurukshetra

गर्मी से घरों में दुबके लोग, सड़कों पर सन्नाटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
People lurking in homes due to heat, silence on the streets, Kurukshetra
गर्मी के चलते दोपहर के समय सुनसान पड़ी रेलवे रोड। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। झुलसाती गर्मी से मनुष्य से लेकर पशु-पक्षी त्रस्त हैं। रविवार को दोपहर का तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया, जिसके चलते लोग घरों में ही दुबके रहे। दोपहर के समय भीषण गर्मी के चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
सुबह सात बजे ही पारा चढ़ने लगा था। 10 बजे अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दोपहर 12 बजे के करीब यह 42 और तीन बजे 45 डिग्री पहुंच गया। इस दौरान लू चलने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। सुबह जहां सड़कों पर थोड़े बहुत वाहन चालक नजर आ रहे थे, दोपहर को वे भी दिखाई देने बंद हो गए।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी गर्मी से राहत के कोई आसार नहीं है। अगले कुछ दिनों तापमान में जरूर तीन से चार डिग्री की गिरावट आ सकती है, लेकिन गर्मी पर इसका कोई असर दिखाई नहीं देगा। गर्मी से बचने के लोग ठंडे पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं। पशु-पक्षी भी गर्मी से बचने के लिए छाया की तलाश करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक संस्थाओं ने पशु पक्षियों के लिए पानी का प्रबंध किया जा रहा है। जगह-जगह कसोरे स्थापित किए जा रहे हैं और आमजन से भी पशु पक्षियों का ख्याल रखने की अपील की जा रही है। उधर चिकित्सक भी लोगों को गर्मी से खुद का बचाव रखने की सलाह दे रहे हैं। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय स्थित हेल्थ सेंटर के चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष अनेजा ने कहा कि इन दिनों शरीर में पानी की कमी न होने दें। ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करें, लेकिन बर्फ से परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed