फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   People are suffering due to strong sunlight and humidity, have to bear the brunt of heat.

Kurukshetra News: तेज धूप और उमस से बेहाल हो रहे लोग, झेलना पड़ रहा गर्मी का सितम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
People are suffering due to strong sunlight and humidity, have to bear the brunt of heat.
कुरुक्षेत्र। तेज धूप से राहत पाने के लिए छाते का प्रयोग करती युवतियां। संवाद
कुरुक्षेत्र। प्रचंड गर्मी का प्रकोप जारी है। लू से लोगों का बदन झुलस रहा है। मजबूरन लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। बहुत जरूरी काम से ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। बुधवार को भी पूरे दिन कुछ इसी तरह का मौसम का मिजाज बना रहा। बुधवार को भी तेज गर्मी के चलते राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ी। दोपहर को पारा 41.1 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। जबकि अन्य दिनों के मुकाबले पारा चार डिग्री तक कम रहा, जिससे भीषण गर्मी से भी लोगों को राहत मिलती दिखाई दी।
विज्ञापन


जबकि दिनभर 20 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा भी चलती रही, जिससे धूल उड़ती रही और राहगीरों को दिक्कत हुई। तेज धूप और उमस से बचने का प्रयास दिनभर लोग करते रहे। गर्मी से राहत पाने के लिए जहां लोगों ने कूलर, पंखों और एसी का सहारा लिया तो वहीं ठंडे पेय पदार्थों का सेवन भी किया।
विज्ञापन


बुधवार को अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री और न्यूनतम 29.1 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि वीरवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग की ओर से आने वाले दिनों में भीषण गर्मी होने का अलर्ट भी जारी किया गया है, इसके चलते रविवार को 46 डिग्री सेल्सियस तक पारा पहुंचने की संभावना बनी हुई है, जिससे जहां भीषण गर्मी का असर देखने को मिलेगा तो वहीं तेज लू चलने के आसार भी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. संजय शर्मा का कहना है कि अब तापमान बढ़ने से भीषण गर्मी होने लगी है, जिससे बुखार, उल्टी, दस्त, त्वचा रोग, डिहाइड्रेशन और सिर दर्द जैसी बीमारियां मरीजों में पाई जा रही हैं। गर्मी के मौसम में दोपहर को घरों से निकलने में परहेज करना चाहिए। गर्मी और लू से बचने के लिए दिन में आठ से 10 बार पानी पीना चाहिए, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो सके। सूती और हल्के रंग के कपड़े पहनें चाहिए, जिससे कि शरीर को ठंडक मिल सके। जबकि ताजे फलों, सब्जियों और सलाद का सेवन ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए। गर्मी के मौसम में तली-भुनी और भारी चीजों का सेवन करने से परहेज करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed