{"_id":"6490b790ca4e70407106b637","slug":"pension-sankalp-cycle-yatra-reached-dharmanagari-welcomed-by-various-organizations-kurukshetra-news-c-18-1-153642-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पेंशन संकल्प साइकिल यात्रा धर्मनगरी पहुंची, विभिन्न संगठनों ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पेंशन संकल्प साइकिल यात्रा धर्मनगरी पहुंची, विभिन्न संगठनों ने किया स्वागत
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पेंशन संकल्प साइकिल यात्रा कुरुक्षेत्र पहुंची तो इस तरह उमड़ी स्वागत में भीड़।
कुरुक्षेत्र। पेंशन संकल्प साइकिल यात्रा सोमवार को कुरुक्षेत्र पहुंची, जहां पेंशन बहाली संघर्ष समिति जिला प्रधान नरेश फूले की अध्यक्षता में जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा के स्वागत के लिए जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और विभिन्न संगठनों ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में समिति के राज्य प्रधान विजेंद्र धारीवाल, महासचिव ऋषि नैन व अन्य कर्मी शामिल रहे।
पेंशन संकल्प साइकिल यात्रा दो जून को नांगल चौधरी से शुरू हुई थी। यात्रा का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन लागू करवाना है। इस यात्रा को आम जनमानस व पंचायतों व खापों व सभी कर्मचारियों का भी समर्थन मिल रहा है। यात्रा में शामिल कर्मचारियों ने कहा कि एक सरकारी कर्मचारी 25 से 30 वर्ष अपना जीवन सरकारी सेवा में लगा देता है। बुढ़ापे में पेंशन ही एक कर्मचारी का सामाजिक सम्मान व आर्थिक निर्भर बना सकती है। पुरानी पेंशन स्कीम को सरकार नई पेंशन का नाम दे रही है जबकि पेंशन जैसा इसमें कुछ भी नहीं है। सेवानिवृत्त होने के बाद कर्मचारी द्वारा जो पैसा जमा करवाया गया है, उस 40 फीसदी राशि का केवल ब्याज प्रदान किया जाता है, जो 1200 रुपये, 1400 रुपये ही मिलता है। कर्मचारी के द्वारा अपना 10 फीसदी व सरकार द्वारा अभी 14 फीसदी शेयर जमा पेंशन के लिए ये पैसा एनपीएस में शेयर बाजार में जमा करवाया जाता है जो कभी भी डूब सकता है। भारत में एक कल्याणकारी राज्य की स्थापना की गई है। सभी विधायक व सांसद खुद पुरानी पेंशन ले रहे है, जबकि कर्मचारियों को भटकने के लिए शेयर बाजार पर आधारित व्यवस्था पर छोड़ दिया गया है।
यहां-यहां किया गया स्वागत
गांव झिरबड़ी में प्रवेश करने पर स्वागत मोनिका भारद्वाज, उमरी चौक, जिंदल सिटी, सेक्टर 30 पर अनिल चौधरी, कविता लाडवा प्रधान, सेक्टर दो चौक पर स्कूल कैडर लेक्चरर एसोसिएशन की ओर से अनिल सैनी एवं हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन के राजेश सैन के नेतृत्व में स्वागत किया गया। पैराकिट पिपली में सरपंच एसोसिएशन व जिला शारीरिक शिक्षक संघ द्वारा स्वागत-दीपक मेहरा व रामनाथ प्रधान जसबीर के नेतृत्व में स्वागत किया गया। यहीं नहीं दर्जन भर अन्य जगहों पर भी यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया।