फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Pension of thalassemia-hemophilia patients stuck

Kurukshetra News: थैलेसीमिया-हीमोफीलिया मरीजों की पेंशन अटकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Pension of thalassemia-hemophilia patients stuck
कुरुक्षेत्र। दिव्यांगजन कल्याण के सरकारी दावे जमीनी हकीकत से मेल नहीं खा रहे। थैलेसीमिया और हीमोफीलिया जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीज आज भी सरकारी पेंशन की बाट जोह रहे हैं। दिव्यांग पोर्टल और फैमिली आईडी के बीच तकनीकी असंगति का खामियाजा सीधे इन रोगियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पेंशन कहां से लगेगी अभी तक यह फैसला नहीं हो पाया। पीड़ित मरीज पेंशन के लिए कभी स्वास्थ्य विभाग तो कभी जिला समाज कल्याण विभाग के चक्कर काट रहे हैं। पिहोवा वासी गुरदीप ने बताया कि उनका बेटा हीमोफीलिया बीमारी से ग्रस्त है। इसके लिए सरकार ने पेंशन की घोषणा की थी। लेकिन करीब दो साल का समय बीत जाने के बाद भी अभी तक बेटे की पेंशन नहीं लगी। पीड़ित परिवारों का कहना है कि सरकार उनके मुद्दों पर सिर्फ राजनीति कर रही है। घोषणाएं होती हैं लेकिन न दवाइयां समय पर मिलती हैं और न ही आर्थिक सहायता।
विज्ञापन

लाभार्थी शाहाबाद निवासी सतबीर ने बताया कि सरकार ने दो साल पहले पेंशन देने की बात कही थी। तब से लेकर अब तक हम न जाने कितनी बार समाज कल्याण और स्वास्थ्य विभाग के दफ्तरों के चक्कर काट चुके हैं। लेकिन आज तक सिर्फ आश्वासन मिले हैं। पोर्टल या तो अपडेट नहीं होता या फैमिली आईडी लिंक नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

थैलेसीमिया और हीमोफीलिया के नोडल अधिकारी डॉ. कृष्ण दत्त का कहना है कि तकनीकी कारणों से पोर्टल पर पेंशन प्रक्रिया अटकी हुई है। नोटिफिकेशन तो जारी हो गया है लेकिन फैमिली आईडी और दिव्यांग पोर्टल के बीच तकनीकी खामी के चलते कई मामलों में लिंक नहीं बन पा रहा है। संबंधित विभाग मिलकर जल्द इसका समाधान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed