फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Pediatric Center of Excellence to be set up in LNJP Hospital, Kurukshetra

एलएनजेपी अस्पताल में स्थापित होगा बाल चिकित्सा उत्कृष्ट केंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Pediatric Center of Excellence to be set up in LNJP Hospital, Kurukshetra
जिला अस्पताल का दौरा करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। स्वास्थ्य विभाग एलएनजेपी (जिला) अस्पताल में बाल चिकित्सा उत्कृष्ट केंद्र (पीडियाट्रिक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) स्थापित करने की तैयारी में है। प्रदेश में यह इकलौता ऐसा अस्पताल होगा जहां बाल चिकित्सा उत्कृष्ट केंद्र स्थापित किया जाएगा। इसमें ऑनलाइन परामर्श की सुविधा उपलब्ध होगी। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये भी मरीज के इलाज के बारे में सलाह दी जाएगी।
इस केंद्र से प्रदेशभर के जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को जोड़ा जाएगा। प्रदेशभर के चिकित्सक बाल रोग से संबंधित किसी आपात स्थिति में उत्कृष्ट केंद्र में संपर्क करके तत्काल बाल रोग विशेषज्ञों से सुझाव मांग सकेंगे। बाल चिकित्सा उत्कृष्ट केंद्र स्थापित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कवायद तेज कर दी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की राज्य स्तरीय कमेटी के सदस्य उप निदेशक डॉ. सिम्मी वर्मा, उप निदेशक डॉ. सूबे सिंह, प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. परमवीर सिंह और प्रोजेक्ट ऑफिसर (आईटी) हर्ष की टीम ने जिला अस्पताल का दौरा किया। कमेटी ने जिला अस्पताल के प्रथम तल स्थित एसएनसीयू के नजदीक उत्कृष्ट केंद्र बनाने की योजना बनाई है। वहीं जिला स्वास्थ्य विभाग ने भी एक कमेटी गठित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेटी में जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह, उप सिविल सर्जन डॉ. आरके सहाय, जिला अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सहारा अग्रवाल, आरएमओ डॉ. एसएस अरोड़ा, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास मौदिगल और चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरप्रीत सिंह को शामिल किया गया है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अग्रवाल के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बाल चिकित्सा उत्कृष्ट केंद्र के लिए दौरा किया है। टीम ने अस्पताल के प्रथम तल स्थित एसएनसीयू के नजदीक उत्कृष्ट केंद्र बनाने पर मंथन किया जा रहा है। उत्कृष्ट केंद्र कब तक बनकर तैयार होगा इसके लिए अभी समय सीमा निर्धारित नहीं की गई है।

बाल रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति करना चुनौती
केंद्र पर बाल रोग विशेषज्ञों की नियुक्ति करने के लिए स्वास्थ्य महकमे को चुनौती का सामना करना पड़ेगा। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से बाल रोग विशेषज्ञों की नियुक्ति करने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed