फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Payment of 23 lakh quintal of wheat is still pending

Kurukshetra News: गेहूं का 23 लाख क्विंटल भुगतान अभी भी बकाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Payment of 23 lakh quintal of wheat is still pending
कुरुक्षेत्र। जिले के विभिन्न खरीद केंद्रों और मंडियों में विभिन्न एजेंसियों द्वारा 55 लाख 90 हजार 890 क्विंटल गेहूं की अब तक खरीद की जा चुकी है, जिसमें से रविवार देर रात तक 32 लाख 53 हजार 41 क्विंटल गेहूं का 788 करोड़ 88 लाख 82 हजार रुपये भुगतान किया जा सका जबकि करीब 13 लाख क्विंटल गेहूं का भुगतान अभी बाकी है। वहीं उठान सौ फीसदी 55 लाख 89 हजार 630 क्विंटल का कर लिए जाने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

उधर रविवार को भी खरीद व उठान कार्य जारी रहा। जहां महज 570 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई वहीं 1140 क्विंटल का उठान किया गया। रविवार देर रात तक 1260 क्विंटल गेहूं उठान की इंतजार में रही। सीजन में खाद्य आपूर्ति एजेंसी द्वारा 32 लाख 60 हजार 840 क्विंटल गेहूं खरीदा है।
विज्ञापन

हैफेड ने 20 लाख 18 हजार 990 क्विंटल, हरियाणा वेयर काॅरपोरेशन द्वारा 89 हजार 870 व प्राइवेट एजेंसियों द्वारा दो लाख 20 हजार क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। उन्होंने कहा कि खाद्य आपूर्ति द्वारा 100 प्रतिशत, हैफेड द्वारा 100 प्रतिशत, हरियाणा वेयर कारपोरेशन द्वारा 100 प्रतिशत और निजी एजेंसियों द्वारा 100 प्रतिशत लिफ्टिंग का कार्य पूरा कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed