कुरुत्रक्षेत्र। प्रजापति कुम्हार धर्मशाला सभा में रविवार को प्रधान सहित तीन पदों को लेकर चुनाव हुआ, जिसमें 234 वोटों में से 179 वोट डाले गए। प्रधान पद के पद के लिए मैदान में उतरे पवन कुमार को 179 में से 164 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी अनिल कुमार को महज 13 वोट मिले। दो वोट रद्द हुए। इस तरह पवन कुमार प्रधान पद के लिए विजयी घोषित हुए। उप प्रधान पद के लिए शिव लाल सरवार को 178 वोट में से 163 वोट मिले व कुलदीप को महज 15 वोट ही मिल सके। एक वोट रद्द हुआ।
महासचिव के पद पर सतीश कुमार को 179 वोट में से 160 वोट मिले व गौरव कुमार को 17 वोट मिले जबकि दो वोट रद्द हुए। नए पदाधिकारियों को समाज के लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया तो वहीं उन्होंने सभी का आभार जताते हुए कहा कि वे सभा को मजबूत करते हुए समाजहित में कार्य कर लोगों की उम्मीद पर खरा उतरेंगे। उधर प्रधान पद के उम्मीदवार अनिल कुमार ने समर्थकों के साथ 4568 वोटों को चुनाव में शामिल न किए जाने पर रोष भी जताया। चुनाव अधिकारी मीरा सिंह ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, जिसमें प्रधान के पद पर पवन कुमार को जीत हासिल हुई तो उपप्रधान पद पर शिव लाल सरवारा व महा सचिव के पद पर सतीश कुमार को जीत हासिल हुई। संयुक्त सचिव विनोद व कोषाध्यक्ष हरिओम शोकल को चुना गया और कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर ओमप्रकाश, अशोक कुमार, सोमलाल, राजेंद्र, पवन कुमार व कृष्ण कुमार को बिना विरोध के चुना गया।