फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Paving the way to become AYUSH University, Kurukshetra

आयुष यूनिवर्सिटी बनने का रास्ता साफ

Tue, 21 Jun 2016 01:00 AM IST
सेवा सिंह /अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
सेवा सिंह /अमर उजाला, कुरूक्षेत्र Updated Tue, 21 Jun 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
Paving the way to become AYUSH University, Kurukshetra
University

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में बनाई जाने वाली प्रदेश की पहली आयुष यूनिवर्सिटी जल्द ही स्थापित होगी। इसके लिए हरियाणा कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही यूनिवर्सिटी बनाए जाने का रास्ता पूरी तरह से साफ हो गया है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर प्रदेश के लोगों को यह जानकारी दी है। इससे कुरुक्षेत्र ही नहीं आस-पास के क्षेत्र के लोगों में भी खुशी की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन


यह देश की पहली ऐसी यूनिवर्सिटी होगी, जिसमें एक साथ आयुष की पांचों चिकित्सा पद्धतियों की पढ़ाई से लेकर रिसर्च तक एक साथ हो पाएगी। आयुर्वेद की पढ़ाई कर रहे छात्रों में भी सरकार के इस कदम से खुशी छाई हुई है।
विज्ञापन

प्रदेश के एकमात्र श्री कृष्णा राजकीय आयुर्वेदिक कालेज एवं अस्पताल परिसर के साथ ही स्थापित की जाने वाली यूनिवर्सिटी को लेकर पिछले लगभग एक वर्ष से अधिक समय से कवायद शुरू की हुई है। विभाग के निदेशक साकेत कुमार से लेकर अन्य बड़े अधिकारी भी यूनिवर्सिटी बनाए जाने की योजना के चलते यहां दौरा कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग के प्रधान सचिव ने भी लगभग डेढ़ माह पहले यहां दौरा किया था। उस दौरान उन्होंने कालेज प्रबंधन तथा जिला प्रशासन को एक कमेटी गठित कर यूनिवर्सिटी बनाए जाने के लिए आवश्यक  खाका तैयार करने के निर्देश दिए थे। जबकि इससे पहले भी एक कमेटी विभाग के निर्देशानुसार गठित एक कमेटी द्वारा प्रपोजल सरकार को भेजा गया था।

विभाग के प्रधान सचिव के दौरे के बाद यूनिवर्सिटी बनाए जाने की कवायद को बल मिला और अब हरियाणा कैबिनेट ने इसे मंजूरी दे दी है, जिसके बाद अब जल्द ही आर्डिनेंस जारी कर दिया जाएगा। सूत्रों अनुसार यह यूनिवर्सिटी देश भर में स्थित आयुष यूनिवर्सिटी से भिन्न होगी, जिसमें आयुर्वेदा, योगा, यूनानी नेयुरोपैथी, सिद्धा व होम्योपेथिक चिकित्सा पद्धतियों की पढ़ाई होगी तो वहीं छात्रों को इन चिकित्सा पद्धतियों में रिसर्च करने का भी मौका मिलेगा। प्रदेश के सभी 8 आयुर्वेदिक कालेज भी इस यूनिवर्सिटी के अंतर्गत होंगे।


सरकार के फैंसले का किया स्वागत
हरियाणा गर्वनमेंट आयुर्वेदिक कालेज टीचर एसेासिएशन  ने प्रदेश सरकार के फैंसले का पूरजोर स्वागत किया है। एसोसिएशन के के प्रधान डा अशोक राणा का कहना है कि  अभी तक प्रदेश ही नहीं बल्कि देश भर में ऐसी आयुष यूनिवर्सिटी नहीं बन पाई थी, जिसमें एक साथ आयुष की पांचो चिकित्सा पद्वतियों पर पढ़ाई व रिसर्च की जा सके। यह यूनिवर्सिटी बनने से जहां आयुर्वेद को बढ़ावा मिलेगा वहीं इस क्षेत्र में पढ़ाई कर रहे छात्रों को भी बेहतर मौका मिल पाएगा।


निदेशक भी कर चुके है कई बार दौरा : डा उषा दत्त
श्री कृष्णा आयुर्वेदिक कालेज प्राचार्या डा उषा दत्त का कहना है कि कालेज की जगह आयुष यूनिवर्सिटी बनाए जाने को लेकर सरकार बेहद गंभीर है। इसी के चलते ही विभाग के निदेशक भी कई बार दौरा कर चुके है और यूनिवर्सिटी बनाए जाने के बीच आ रही अड़चनों का लगातार समाधान किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed