फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Patwaris will work even on holidays to handle Tehsil tasks and crop verification.

Kurukshetra News: तहसील कार्यों के निपटान और फसल वेरिफिकेशन के लिए छुट्टी वाले दिन भी काम करेंगे पटवारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Patwaris will work even on holidays to handle Tehsil tasks and crop verification.
कुरुक्षेत्र। दी पटवार एंड कानूनगो एसोसिएशन जिला इकाई ने किसानों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब जिले के सभी पटवारी छुट्टी वाले दिनों में भी अपने कार्यों का निपटान करेंगे। यह फैसला पटवार भवन में जिला प्रधान साहब सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। बैठक में किसानों के हित और तहसील में लंबित पड़े कार्यों को शीघ्र निपटाने पर जोर दिया गया। साहब सिंह ने कहा कि इसका उद्देश्य प्रत्येक नागरिक और किसान को सुविधाएं मुहैया करवाना है। सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ समय पर लोगों तक पहुंचना चाहिए। इसके लिए पटवारी अतिरिक्त समय देकर भी काम करने को तैयार हैं। उन्होंने बताया कि बैठक में दो मुख्य बिंदुओं पर विशेष फैसले लिए गए हैं।
विज्ञापन


लंबित इंतकाल और फसल वेरिफिकेशन
बैठक का पहला मुख्य फैसला लंबित इंतकाल से जुड़ा है। इंतकाल के लिए बनाए गए सॉफ्टवेयर अब ठीक से कार्य कर रहे हैं। जिन पटवारियों के पास इंतकाल से संबंधित कार्य लंबित हैं, वे छुट्टी के दिन तहसील कार्यालय में बैठकर इन्हें निपटाएंगे। इंतकाल का कार्य किसानों और जमीन मालिकों से सीधा संबंधित है, इसमें देरी नहीं होनी चाहिए। दूसरा महत्वपूर्ण फैसला फसल वेरिफिकेशन को लेकर है। पटवारी छुट्टी वाले दिन फील्ड में जाकर फसल वेरिफिकेशन का कार्य पूरा करेंगे, क्योंकि मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल 27 सितंबर तक खुला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed