फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   patwari exam in kurukshetra, 9000 candidates gives patwari exam in kurukshetra

चिलचिलाती गर्मी में पटवारी की परीक्षा देने पहुंचे नौ हजार अभ्यर्थी 

Mon, 02 May 2016 12:32 AM IST
कुरुक्षेत्र ब्यूरो/ अमर उजाला
कुरुक्षेत्र ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Mon, 02 May 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
patwari exam in kurukshetra, 9000 candidates gives patwari exam in kurukshetra
पटवारी परीक्षा से पूर्व अभियर्थियों की जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
जिला प्रशासन के सहयोग से हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) द्वारा रविवार को कुरुक्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में पटवारी की परीक्षा आयोजित की गई। इसके लिए 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिनमें परीक्षा दो सत्रों में हुई। तीन परीक्षा केंद्रों पर एक ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। इस प्रकार छह ड्यूटी मैैैैैजिस्ट्रे्ट की देखरेख में पहली परीक्षा सुबह 10:30 से दोपहर 12 बजे तक ली गई। इसके बाद दोहपर 3 बजे से 4:30 बजे तक दूसरी परीक्षा हुई। इस दौरान प्रशासन द्वारा पुख्ता सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। रविवार को जिले में नौ हजार अभ्यर्थियों ने पटवारी की परीक्षा दी।
विज्ञापन


जगह-जगह सड़कों पर पुलिस बेरिकेड लगाए गए थे। छोटे वाहनों के चालान काटे गए। भारी वाहनों का प्रवेश शहर में वर्जित रहा। वहीं जब परीक्षा समाप्ति पर अभ्यर्थियों ने बाहर निकलना शुरू किया तो कुछ देर के लिए ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ गई, लेकिन जल्द ही ट्रैफिक सुचारू कर दिया गया। हालांकि चिलचिलाती गर्मी ने अपना असर जरूर दिखाया। अभ्यर्थी किसी तरह खुद को धूप और लू से बचाने की कोशिश में लगे रहे। किसी ने सर पर तौलिया लपेटा हुआ था तो किसी ने परना। 
विज्ञापन


सामान रखने के लिए अभ्यर्थी हुए परेशान
परीक्षा केंद्रों में दाखिल होते समय पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं को भी काफी  परेशानी का सामना करना पड़ा। इनमें ज्यादा समस्या नवविवाहिताओं को आई। उनका कंगन, चूड़ा, मंगलसूत्र, कानों की बालियां, नाक का कोका, अंगूठी, इत्यादि  सामान उतरवा दिया गया। इसके अलावा पुरुष अभ्यर्थियों को भी कार, बाइक की चाबी, पेन, पेंसिल, बेल्ट, कड़े, ब्रेसलेट, पर्स, रुमाल इत्यादि सामान बाहर रखने को बोला गया। इसके बाद केवल परिचय पत्र और रोल नंबर के साथ ही एंट्री दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंट्री गेट पर मेटल डिटेक्टर से की गई चेकिंग 
सुबह 9 से 9.:30 बजे तक एंट्री के दौरान परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर से परीक्षार्थियों की जांच की गई। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल से कोई गतिविधि न हो सके, इसके लिए प्रत्येक कमरे में जैमर सिस्टम भी लगाया  गया था। इसके अलावा परीक्षा के दौरान समय-समय पर उड़नदस्तों ने भी परीक्षार्थियों की तलाशी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed