{"_id":"6813d85653abe65f44043311","slug":"patients-will-not-wander-facilities-will-be-available-under-one-roof-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-135109-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: नहीं भटकेंगे मरीज, एक छत के नीचे मिलेंगी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: नहीं भटकेंगे मरीज, एक छत के नीचे मिलेंगी सुविधाएं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। लोकनायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) जिला नागरिक अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन को लाखों रुपये की लागत से पुराने भवन से नए भवन में स्थानांतरित कर दिया गया है। इससे मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इसके चलते मरीजों को अब सीटी स्कैन के लिए परिसर में भटकना नहीं पड़ेगा।
रेडियोलॉजी विभाग अब एक ही छत के नीचे एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन जैसी सभी सुविधाएं प्रदान करेगा। इससे मरीजों के समय और परेशानी दोनों की बचत होगी।
पहले सीटी स्कैन मशीन अस्पताल परिसर से दूर एक अलग भवन में थी। इसके कारण मरीजों, खासकर बुजुर्गों और गंभीर रोगियों को स्कैन करवाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। परिसर में मरीजों को उचित मार्गदर्शन के अभाव में भटकना पड़ता था। इस समस्या को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने सीटी स्कैन मशीन को रेडियोलॉजी विभाग के नए भवन में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया। लोक निर्माण विभाग ने इस प्रक्रिया को करीब 25 लाख रुपये की लागत से पूरा किया।
विज्ञापन
इसमें मशीन की सावधानीपूर्वक शिफ्टिंग, नए स्थान पर उचित सेटअप और तकनीकी जांच शामिल थी। अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 40 मरीज सीटी स्कैन के लिए अस्पताल पहुंचते हैं। इनमें हादसों में घायल, न्यूरोलॉजिकल समस्याओं से पीड़ित और अन्य गंभीर रोगों के मरीज शामिल हैं। नई व्यवस्था से न केवल मरीजों को सुविधा होगी बल्कि रेडियोलॉजी विभाग की कार्यक्षमता भी बढ़ेगी।
इलाज करवाने आए मरीजों ने इस कदम की सराहना की है। एक मरीज के परिजन राकेश कुमार ने कहा कि पहले सीटी स्कैन के लिए परिसर में भटकना पड़ता था लेकिन अब यह सुविधा रेडियोलॉजी विभाग में ही उपलब्ध होने से बहुत राहत मिलेगी।