{"_id":"58a5f51f4f1c1bab19d84554","slug":"patiala-to-saharanpur-national-highway-will-be-118-km-long-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला से सहारनपुर तक बनेगा 118 किलोमीटर लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला से सहारनपुर तक बनेगा 118 किलोमीटर लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
Updated Fri, 17 Feb 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
पटियाला से सहारनपुर तक बनेगा 118 किलोमीटर लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर और आसपास के जिलों से आने वाले लोगों की लंबे अर्से की मांग को पूरा करने के लिए सरकार ने कुरुक्षेत्र के बाहर से बाईपास निकालने के लिए रूपरेखा तैयार कर ली है। इस नए 17.5 किलोमीटर लंबे बाईपास को बनाने का प्रस्ताव राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण अधिकारियों के समक्ष रखा गया हैं। इस टीम के साथ लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की दिल्ली में लंबी वार्तालाप हुई, जिसके चलते एनएचए टीम के इंजीनियर आगामी 7 दिनों में प्रशासन द्वारा भेजे गए बाईपास के प्रस्ताव का मौके पर मुआयना भी करेंगे।
विज्ञापन
यह जानकारी विधायक सुभाष सुधा ने वीरवार को अधिकारियों से बातचीत करने के बाद दी। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय सरकार ने पटियाला से लेकर सहारनपुर तक 118 किलोमीटर को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किया है। इस राष्ट्रीय राजमार्ग के अंतर्गत पिहोवा, कुरुक्षेत्र, लाडवा का क्षेत्र कवर होता है। इस राष्ट्रीय राजमार्ग के घोषित होने के कारण कुरुक्षेत्र शहर से बाहर की तरफ से ट्रैफिक डायवर्ट करने के लिए बाईपास बनाने की रूपरेखा को अंतिम स्वरुप दिया जा रहा है। हालांकि शहर के दोनों तरफ बाईपास बनाने को लेकर पहले से ही तैयारी की जा रही थी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में लाडवा रोड़ से पिहोवा रोड़ तक 17.5 किलोमीटर लंबा बाईपास बनाने की रूपरेखा तैयार की गई है। इस बाईपास के अंदर सिरसमा, उमरी, खेड़ी रामनगर, दयालपुर, मिर्जापुर से कल्पना चावला तारामंडल तक का क्षेत्र आता है। इस मार्ग में दिल्ली अंबाला रेलवे लाइन और कुरुक्षेत्र जींद रेलवे लाईन के उपर से दो आरओबी बनाने का भी प्रावधान है। उन्होंने बताया कि एनएचए टीम को चर्चा के दौरान प्रस्ताव में पिहोवा रोड़ से जीटीरोड तक वाया दयालपुर तक 11.5 किलोमीटर और जीटी रोड़ से लाडवा रोड़ सिरसमा तक 6 किलोमीटर लंबा बाईपास शामिल करने की बात कही गई हैं।
विज्ञापन
प्रस्ताव के अनुसार इस रोड़ की चौड़ाई करीब 75 मीटर होगी और इसके लिए पिहोवा रोड से वाया दयालपुर जीटी रोड तक 214 एकड़ और जीटी रोड से लाडवा रोड़ 57 एकड़ सहित कुल 271 एकड़ जमीन की जरूरत होगी। इस बजट में से 105 करोड़ रुपये सड़कों, 100 करोड़ रुपये आरओबी और अन्य निर्माध कार्य सहित कुल 476 करोड़ और दोनों तरफ 50 मीटर ग्रीन बेल्ट सहित कुल बजट करीब 900 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत लगाया गया है।