{"_id":"5f7382208ebc3ea9656371a2","slug":"patiala-businessman-who-came-out-of-the-house-three-days-ago-sent-a-voice-message-to-his-family-committing-suicide-kurukshetra-news-knl45860135","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन पहले घर से निकले पटियाला वासी व्यापारी ने परिजनों को वॉइस मैसेज भेज की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन पहले घर से निकले पटियाला वासी व्यापारी ने परिजनों को वॉइस मैसेज भेज की आत्महत्या
विज्ञापन
तीन दिन पहले पंजाब के पटियाला से लापता 55 वर्षीय व्यापारी ने झांसा पहुंचकर नरवाना ब्रांच में छलांग लगा आत्महत्या कर ली। इससे पहले व्यापारी ने अंतिम बार परिजनों को वॉइस मैसेज भेजकर कहा कि पार्टनरों ने उससे धोखा दिया, जिससे आहत होकर वह हरियाणा में आकर आत्महत्या कर रहे हैं। परिजन हरियाणा में आकर उसका शव बरामद कर लें। यह मैसेज छोड़कर झांसा हेड पर नरवाना ब्रांच में छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली।
सोमवार रात को व्यापारी का शव नरवाना ब्रांच नहर में ज्योतिसर हेड से बरामद किया है। मंगलवार को ज्योतिसर चौकी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में ज्योतिसर चौकी पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। वहीं, बताया जा रहा है कि व्यापारी ने पटियाला में अपने तीन पार्टनर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया हुआ है। मृतक की शनाख्त पंजाब के पटियाला निवासी महेंद्र के रूप में हुई है। मृतक के भतीजे अनिल ने बताया कि उसके ताऊ का पटियाला में केले का कोल्ड स्टोर है। महेंद्र ने अपनी डॉ. बेटी को वॉइस मैसेज भेजा था, जिसमें अपने पार्टनरों की धोखाधड़ी से तंग आकर आत्महत्या करने की बात कही थी। जब तक बेटी और स्वजन ने इस मैसेज को देखा तो उन्हें अनहोनी की आशंका के चलते तलाश शुरू की। उन्होंने बताया कि व्यापारी महेंद्र की गाड़ी झांसा में ऋषि मारकंडेश्वर मंदिर के पास खड़ी मिली। परिजनों ने सोमवार सुबह ही नहर किनारे तलाश आरंभ कर दी थी। सोमवार को ज्योतिसर हेड के पास शव ऊपर आ गया। जिसकी शनाख्त कराई तो वह पटियाला निवासी महेंद्र का था।
बेटी को वॉइस मैसेज भेज कहा, मैं झूठ नहीं बोल रहा
महेंद्र ने अपनी बेटी को वॉइस मैसेज भेजा था, जिसमें कहा कि वह झूठा नहीं है। उसके पार्टनरों ने उसके साथ धोखा किया है। पंचायत में भी उसे चोर बता रहे हैं। अगर अब भी काम करूं तो करोड़ों कमा सकता हूं, लेकिन काम किसके लिए करूं। उसकी एक बेटी है जिसकी शादी कर दी है। जितना मैने चाहा, परमात्मा ने उससे 10 गुणा ज्यादा दिया, इस पैसे को अब वह सामाजिक कार्यों में ही लगाना चाहता है। दो साझेदार और उनके पिता ने दो करोड़ 20 लाख के लोन में से साठ लाख रुपये खा लिए। हरीश ने उसके खाते की सारी किताबें छुपा दीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।